KBC 14: इस 12 लाख 50 हजार रुपये के सवाल में ही छिपा है जवाब, क्या आपको आता है इसका आसंर?
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Oct 2022 12:59 PM
कौन बनेगा करोड़पति 14 में हॉटसीट पर उत्तर प्रदेश के राहुल नायर नजर आए. उन्होंने काफी अच्छा गेम खेला. 12,50,000 के सवाल पर राहुल अटक गए और खेल छोड़ने का फैसला किया. क्या आपको उस सवाल का जवाब आता है.
Kaun Banega crorepati 14: क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega crorepati 14) में अपने ज्ञान के दम पर कंटेस्टेंट मोटी रकम जीत जाते है. हर राज्य से लोग शो में आते है. लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के सामने हॉटसीट पर उत्तर प्रदेश के राहुल नायर नजर आए. उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपये जीते. राहुल ने 12,50,000 के सवाल पर गेम क्विट कर दिया.
हॉटसीट पर बैठे उत्तर प्रदेश के राहुल नायर ने अपने लाइफ से जुड़ी बातें अमिताभ बच्चन से शेयर की. राहुल ने बताया अपने नानीघर से लौटते वक्त उनका एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्हें काफी चोट आई थी. इसके अलावा राहुल ने बिग बी को बताया कि वो यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे है. वो एक अच्छा जॉब करना चाहते है ताकि वो अपने परिवार का अच्छे से ख्याल रख सकें. साथ ही वो अपने माता-पिता के लिए एक घर खरीदना चाहते है.
राहुल नायर ने 12,50,000 के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था. इस सवाल का उन्हें जवाब नहीं पता था और उन्होंने अपनी सारी लाइफलाइन ले लिया था. ये सवाल था- नासा का अंतरिक्ष अभियान डीप ऐट्मोस्फियर वीनस इन्वेस्टीगेशन ऑफ नोबल गैसेस, केमेस्ट्री, एंड इमेंजिग चित्रकार रूप में अधिक प्रसिद्ध एक व्यक्ति के नाम पर रखा गया है. इसका सही जवाब है- आर्टिस्ट. 12,50,000 के इस सवाल में ही जवाब छिपा है. अमिताभ बच्चन ने बताया कि अगर आप सवाल ध्यान से पढ़ते है, तो उसमें आसंर है. उन्होंने कहा कि अगर अंतरिक्ष मिशन के नाम का संक्षिप्त नाम लिया जाए तो यह डेविन्सी है, जो एक प्रसिद्ध कलाकार और वैज्ञानिक भी थे.
Also Read: KBC 14: कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए बिग बी करते थे ये मुश्किल काम, जानिए ये मजेदार किस्सा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










