KBC 14: कॉलेज की लड़कियों को देखने के लिए बिग बी करते थे ये मुश्किल काम, जानिए ये मजेदार किस्सा

Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Oct 2022 2:55 PM

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 14 के हर एपिसोड में ऐसा कुछ ना कुछ होता है, जो लाइमलाइट में आ जाता है. अमिताभ बच्चन से मिलने की खुशी फैंस के चेहरे पर साफ दिखती है. कभी-कभी हॉटसीट पर बैठे कंटेस्टेंट कुछ ऐसा बिग बी से पूछ लेते है, जिसका वो काफी मजेदार जवाब देते है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14′ (Kaun Banega Crorepati 14) में दिवाली स्पेशल एपिसोड चल रहा है. बिग बी के सामने हॉटसीट पर बैठे साहिल शिंदे ने एक्टर से उनके हॉस्टल के दिनों के बारे में पूछा. इसका जवाब एक्टर ने ऐसा दिया, जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे.

केबीसी 14 में बिग बी ने खोला राज

‘केबीसी 14′ में साहिल शिंदे ने अमिताभ बच्चन ने पूछा कि हॉस्टल में वो कैसे मस्ती करते थे. इसपर बिग बी कहते हैं, हमारा जो सिस्टर स्कूल था, वो बगल वाली पहाड़ी में था. दोनों स्कूल के बीच में एक खाई थी. वो खाई पार करके हम उस गर्ल्स कॉलेज में इधर-उधर देखा करते थे कि अपनी वाली कहां हैं भईया.’ ये सुनकर साहित उनसे कहते है, सर आप तो प्लेयर थे.

https://www.instagram.com/reel/CkKmiv5rFMS/
साहिल शिंदे के बारे में बिग बी ने कही ये बात

साहिल शिंदे की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन चुप हो जाते है और सारे लोग हंसने लगते है. वहीं, उनसे बिग बी उनकी लव स्टोरी के बारे में पूछा. साहिल कहते है कि कोई नहीं है. इसके बाद बिग बी ने एक वीडियो दिखाया, जिसमें साहिल के दोस्तों ने बताया कि उसे स्कूल टाइम से ही एक लड़की पसन्द है. इसके बाद बिग उनसे कहते है, आप इस मंच पर झूठ नहीं बोल सकते. चलिए अब तो बता दीजिए वो लड़की कौन है.

Also Read: KBC 14: बिहार के सक्षम ने जीते सिर्फ इतने रुपये, महात्मा गांधी से जुड़े इस सवाल पर फंसे, जानिए सही जवाब

हाल ही में अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में खुलासा किया था कि जूते में लगे धातु के एक टुकड़े ने मेरे बाएं पैर की नस काट दी. जब कट से खून लगातार बहने लगा तो समय पर स्टाफ और चिकित्सकों की एक टीम ने मेरी सहायता की. समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से मेरा उपचार हो गया, हालांकि कुछ टांके लगाए गए थे. वहीं, फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ऊंचाई’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. फिल्म 11.11.22 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola