Kaushaljis vs Kaushal: 5 कारण क्यों देखना चाहिए ‘कौशलजीज वर्सेज कौशल’? जानें फिल्म के रोमांचक पहलू!
Kaushaljis vs Kaushal
Kaushaljis vs Kaushal: आशुतोष राणा और शीबा चड्ढा की नई फिल्म ‘कौशलजीज वर्सेज कौशल’ हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है. ऐसे में इस फिल्म को अगर आपने अबतक नहीं देखा है, तो आइए ऐसे 5 कारण बताते हैं कि आखिर क्यों यह फिल्म मस्ट वॉच है.
Kaushaljis vs Kaushal: जियो हॉटस्टार की नई फिल्म ‘कौशलजीज वर्सेज कौशल’ 21 फरवरी को स्ट्रीम हो गई है. फिल्म के निर्देशन की कमान सीमा देसाई ने संभाली है. वहीं, फिल्म में आशुतोष राणा, शीबा चड्ढा, पवैल गुलाटी, ईशा तलवार, दीक्षा जोशी, ग्रुशा कपूर, ब्रिजेंद्र काला और आशीष चौधरी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं. यह फिल्म प्यार, परिवार, और सपने की दिल छू लेने वाली कहानी को पेश करता है. ऐसे में अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं तो आइए हम आपको इसे मस्ट वॉच करने के 5 कारण बताएंगे, जिससे आप रोमांचक पहलू से रूबरू हो सकेंगे.
यूनिक ट्विस्ट के साथ एक पारिवारिक कहानी
कौशलजीज वर्सेज कौशल फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे जब माता-पिता अपने अंतिम वर्षों में एक दूसरे से अलग होने का फैसला होता है? फिल्म की कहानी कन्नौज में रहने वाले साहिल (आशुतोष राणा) और उसकी पत्नी संगीता (शीबा चड्ढा) की है. साहिल एक अकाउंटेंट है. साथ ही उसे कवाल्ली भी बहुत पसंद है. वहीं, संगीता एक हाउसवाइफ है, लेकिन परफ्यूमर बनना चाहती हैं. इन दोनों के बच्चे युग और रीता है, जो अपने परिवार से दूर नौकरी कर रहे हैं. ऐसे में अपने बच्चों से दुरी और सपनों की कुर्बानी इनके रिश्ते में खटास पैदा करती है और दोनों तलाक लेने का निर्णय करते हैं. ऐसे में क्या होता है जब बच्चों को पता चलेगा की उनके माता-पिता अपने आखिरी समय में एक दूसरे से अलग होना चाहते हैं? इसकी कहानी भावनात्मक उथल-पुथल, जनरेशन गैप और छोटे शहर के जीवन को खूबसूरती से दर्शाती है.
स्टार कास्ट का शानदार प्रदर्शन
इस फिल्म में कई बेहतरीन कलाकारों का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें आशुतोष राणा और शीबा चड्ढा माता-पिता के किरदार में आम परिवार की कहानी को बयां कर रहे हैं. फिल्म में उनके बेटे युग का किरदार निभाने वाले पवैल गुलाटी अपने माता-पिता के रिश्ते की टूटी डोर को जोड़ने की कोशिश में फंसे हुए हैं. जबकि, ईशा तलवार, दीक्षा जोशी (युग की बहन रीटा), ग्रुशा कपूर, और ब्रिजेंद्र काला फिल्म को आखिर तक जोड़े रखने के लिए मजबूर कर देंगे.
इमोशन और ह्यूमर का भरपूर मेल
इस फिल्म में युग (पवैल गुलाटी) दिल्ली के एक विज्ञापन कंपनी में नौकरी कर रहा है. वह वापस अपने होमटाउन कन्नौज तब लौटता है, जब उसे ईशा तलवार से प्यार हो जाता है. ईशा को पहली ही मुलाकात में युग का परिवार पसंद आ जाता है और वह घर में चल रहे तनाव से वाकिफ नहीं है. ऐसे में फिल्म इमोशन और ह्यूमर के जबरदस्त मेल को खूबसूरती से पेश करती है.
समाजिक सोच पर आधुनिक टच
यह फिल्म आम लव स्टोरीज और माता-पिता और बच्चों के कॉनफ्लिक्ट्स को न दिखा कर एक अलग वर्जन में पेश करती है. कौशलजीज वर्सेज कौशल में माता-पिता के रिश्ते, प्यार और लगाव को समाजिक सोच से परे दिखाया गया है. यह फिल्म इस विचार को चुनौती देता है कि तलाक केवल एक युवा जोड़े की समस्या है.
दिल छू लेने वाली कहानी और संदेश
कौशलजीज वर्सेज कौशल की कहानी को इस तरह से पिरोया गया है कि आखिर में दर्शक एक खूबसूरत और दिल दिल छू लेने वाल्वे मेसेज के साथ फिल्म को खत्म करेंगे. वहीं, कहानी बताने के तरीका आपको वर्चुअल दुनिया से दूर ले जाकर एक असल जिंदगी की तरफ खींचता है.
Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









