KBC 14: बिग बी ने इस कंटेस्टेंट के पिता के सामने जोड़े हाथ, वजह ऐसी है जिसे आप जानकर हो जाएंगे इम्प्रेस
Published by : Divya Keshri Updated At : 27 Sep 2022 8:42 AM
कौन बनेगा करोड़पति 14 का एक प्रोसो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट रानी पाटीदार की बातें सुनकर काफी भावुक हो जाते है. रानी जब अपने पिता के बारे में बताती है तो वो हाथ जोड़कर उनके पिता से बहुत बड़ी बात कहते है.
Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 जब से शुरू हुआ है, तब से ही लोगों का फेवरेट शो बना हुआ है. शो में कई ऐसे लोग भी आते है, जिसके ज्ञान से बिग काफी प्रभावित हो जाते है. कभी-कभी कंटेस्टेंट की संघर्ष की कहानी सुनकर एक्टर भाव-विभोर हो जाते है. इस बार ऐसा ही कुछ हुआ. रानी पाटीदार नाम की कंटेस्टेंट की बातें सुनकर एक्टर ने ऐसा कुछ कह दिया, जिसे आप जरुरू जानना चाहेंगे.
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का प्रोमो शेयर किया है. इसमें अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर रानी पाटीदार नाम की कंटेस्टेंट दिख रही है. रानी पने पिता के बारें में बताते हुए कहती है, मेरे माता-पिता ने बहुत संघर्ष किया है मुझे पढ़ाने के लिए. पापा को हमेशा ऐसा बताया जाता था कि उनका कोई महत्व ही नहीं है, क्योंकि आपका कोई बेटा नहीं है.
https://www.instagram.com/p/Ci9iqyFqdvp/
आगे रानी पाटीदार कहती है, हमको पढ़ाने के लिए अपना घर तक छोड़ दिया. तभी से मैंने ठान लिया था कि कुछ कर के दिखाना है. मेरे पापा ने मेरी मम्मी ने मुझे सपोर्ट किया. सर अभी वर्तमान में मैं पटवारी के पद पर पदस्थ हूं. रानी की बातें सुनकर अमिताभ बच्चन थोड़े भावुक हो जाते है. रानी की पिता की तरफ बिग बी हाथ जोड़कर कहते है- ‘हाथ जोड़कर प्रणाम करेंगे आपके पिता श्री को कि आपने अपनी बेटी को शिक्षा दी. यह बहुत बड़ी बात है भाई साहब. जो कुछ भी आपके पिताश्री ने किया हम उससे बहुत गौरवान्वित हैं और आज आप एक उदाहरण बनकर हमारे शो में आई, हमे इस बात की बहुत खुशी है.
Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन ने पूछा 75 लाख रुपए का ये सवाल, कंटेस्टेंट करण को करना पड़ा क्विट, जानिए सही जवाब
हाल ही में कौन बनेगा करोड़पति 14 को पहला करोड़पति मिल चुका है. महाराष्ट्र के कोल्हापुर की रहनेवाली कविता चावला ने केबीसी में 1 करोड़ जीत लिया है. कविता एक हाउसवाइफ और वो शो में अपने पिता और बेटे के साथ आई थी. वो साल 2000 से ही शो का हिस्सा बनना चाहती थी. पिछले साल वो शो में आई थी, लेकिन फास्टेस्ट फिंगर तक ही पहुंच पाई थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










