इस तसवीर से सबका दिल जीत रही करीना कपूर खान, तैमूर को दे रही कड़ी टक्कर

Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Mar 2020 8:49 AM

विज्ञापन

Kareena kapoor khan- हर दिन करीना इंस्टाग्राम पर तसवीरों को पोस्ट कर अपने फैंस को खुश कर रही है. अब करीना ने अपने बचपन की तसवीर पोस्ट किया है,जिसमें वह अपने बेटे तैमूर अली खान को क्यूटनेस के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है.

विज्ञापन

Kareena kapoor khan viral picture: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने कुछ ही दिन पहले इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है. हर दिन करीना इंस्टाग्राम पर तसवीरों को पोस्ट कर अपने फैंस को खुश कर रही है. अब करीना ने अपने बचपन की तसवीर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे तैमूर अली खान ( Tamur Ali Khan) को क्यूटनेस के मामले में कड़ी टक्कर दे रही है. इस तसवीर में करीना बहुत ही प्यारी लग रही है. फैंस उनके इस तसवीर पर जमकर प्यार बरसा रहे है.

करीना इस तसवीर में काफी ज्यादा छोटी हैं और बहुत ही मासूम दिख रही है. उन्होंने तसवीर शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘कोई मुझसे कह रहा है कि अपना हाथ हिलाओ.’ वहीं, इस तसवीर पर उनके फैंस के साथ-साथ कई सितारे भी शामिल है. अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा से लेकर रिया कपूर तक ने बेबो की इस तस्वीर की तारीफ की है.

इससे पहले करीना ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तसवीर शेयर की थी, जिसमें वह डाइटिंग भूल गाजर का हलवा खा रही हैं. उन्होंने इसे शेयर कर लिखा, ‘मीठा पेट तक नहीं जाता, सीधे दिल तक जाता है.’

वहीं, कोरोना वायरस का खौफ पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है. इस दौरान बॉलीवुड स्टार्स भी इससे बचने के लिए अपना समय घर पर बिता रहे है. इस के बीच करीना ने अपने पति सैफ अली खान की तसवीर पोस्ट की थी, जिसमें वह किताब पढ़ते हुए नजर आ रहे है.

बात करें उनके काम की तो हाल ही में करीना की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ रिलीज हुई है, जिसमें वह एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रही है. इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान, दीपक डोबरियाल, डिंपल कपाड़िया, रणवीर शौरी और राधिका मदान महत्वपूर्ण रोल में है.

हालांकि इस फिल्म को कई राज्यों में रिलीज नहीं किया गया है. फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अधिकारियों का अगला नोटिस आने तक आधी रात से भारत में सभी सिनेमा हॉल बंद हो जाएंगे. जब सब सुरक्षित होंगे तब हम अंग्रेजी मीडियम फिर से रिलीज करेंगे. तब तक अपना ध्यान रखें और एक-दूसरे के प्रति दया दिखाएं.’

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola