Kapil Sharma Show: उपासना सिंह ने खोली ‘द कपिल शर्मा शो’ से दूरी की वजह, कहा- उनके पास समय नहीं था
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jan 2026 12:47 AM
उपासना सिंह 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर, फोटो- इंस्टाग्राम
Kapil Sharma Show: उपासना सिंह, जिन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ में बुआ के किरदार से जाना जाता है, ने शो से दूरी की वजह बताई है. जानें उनके शो का सफर, लोकप्रिय किरदार और फ्यूचर की योजनाएं.
Kapil Sharma Show: एक्ट्रेस उपासना सिंह, जिन्हें ‘द कपिल शर्मा शो’ में अपने लोकप्रिय किरदार जग बुआ और पिंकी बुआ के लिए जाना जाता है, ने हाल ही में IANS के साथ बातचीत में शो से अपनी गैरमौजूदगी पर खुलकर बात की. उन्होंने साफ किया कि उनके और कॉमेडियन कपिल शर्मा के बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ. उपासना ने कहा कि कपिल आज भी उनके छोटे भाई जैसे हैं और उनके बीच किसी भी तरह की मनमुटाव की अफवाहें गलत हैं.
कपिल शर्मा के साथ रिश्ते पर सफाई
उपासना ने इंटरव्यू में कहा, “मेरे लिए, कपिल आज भी मेरे छोटे भाई जैसा है. हम एक-दूसरे से बात करते हैं और हमारा रिश्ता बहुत अच्छा है. अगर उन्हें शो में कभी मेरी जरूरत होगी और मुझे किरदार पसंद आया, तो मैं जरूर जाऊंगी.” उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अफवाहें और झगड़े दोनों गलत हैं.
शो में सफर और दर्शकों का प्यार
अपनी टीवी यात्रा को याद करते हुए उपासना ने बताया कि वह और उनकी टीम लगभग ढाई साल तक TRP चार्ट में टॉप पर रहे. दर्शकों ने उनके किरदारों को बेहद पसंद किया. उन्होंने कहा, “मैं जग बुआ बनी और बाद में पिंकी बुआ, और दोनों को दर्शकों ने बहुत प्यार दिया.” उनका कहना है कि दर्शकों का प्यार उनके लिए हमेशा प्रेरणा रहा.
वापस लौटने की शर्तें
उपासना ने कहा कि वह शो में वापस आने के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब उन्हें कोई अहम और अच्छा रोल मिले. उन्होंने बताया कि जब कपिल ने चैनल बदला और उन्हें फिर से रोल ऑफर किया, तो वह कुछ समय के लिए वापस आईं. लेकिन उस समय क्रिएटिव तौर पर सब सही नहीं हो पाया. उपासना ने बताया, “उस समय कपिल अपनी फिल्मों की शूटिंग में बहुत बिजी थे और मेरे किरदार की डिटेलिंग पर काम करने का उनके पास समय नहीं था. इस वजह से मुझे पूरी संतुष्टि नहीं मिली.”
उपासना ने यह भी कहा कि उन्हें कोई पछतावा नहीं है और वह अपने फिल्म प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देकर खुश हैं. उन्होंने अंत में कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम को लगातार सफलता की शुभकामनाएं दी.
यह भी पढ़ें- Dharmendra Padma Vibhushan: दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को मिलेगा पद्म विभूषण 2026, लिस्ट में ये 4 नाम भी शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










