The 50 में कौन है नया कपल? रिद्धि और सिवेट की केमिस्ट्री पर अर्चना ने किया मजेदार कमेंट

Updated:
विज्ञापन

द 50 का नया प्रोमो, फोटो- इंस्टाग्राम

The 50 में रिद्धि और सिवेट के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं, जिसका इशारा खुद अर्चना गौतम ने किया. जानिए लेटेस्ट प्रोमो में क्या कुछ हुआ.

विज्ञापन

The 50: टीवी रियलिटी शो ‘द 50’ का नया प्रोमो हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसने दर्शकों का ध्यान खींच लिया. इस प्रोमो में टीवी एक्ट्रेस अर्चना गौतम ने मजाकिया अंदाज में इशारा किया कि शो में एक नई लव स्टोरी शुरू हो गई है. प्रोमो में उन्होंने सीधे उस सेलिब्रिटी कपल के सामने यह कहा, जिससे दोनों मुस्कुराने लगे. आइए पूरी अपडेट देते हैं.

विज्ञापन

सिवेट और रिद्धि की दोस्ती पर अर्चना का कमेंट

अर्चना ने प्रोमो में श्वेत तोमर और रिद्धि डोगरा की दोस्ती को लेकर मजाक करते हुए कहा, “आप दोनों दोस्त से ज्यादा गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड लगते हैं.” यह सुनकर दोनों मुस्कुराने लगे और उनकी केमिस्ट्री अलग-अलग स्टाइल में नजर आई. एक जगह तो दोनों प्यार से गले भी मिलते दिखे. अर्चना ने इसे रोमांटिक अंदाज में टिपिकल “निब्बा-निब्बी” बताया.

सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन

प्रोमो देखने के बाद दर्शकों की एक्साइटमेंट भी इस नए कपल को लेकर बढ़ गई है. कमेंट सेक्शन में फैंस ने इन दोनों को क्यूट और एडोरेबल बताया.

रियलिटी शो की लव स्टोरीज

अब तक दर्शकों ने कई रियलिटी शो देखे हैं जिनमें सेलिब्रिटी कपल्स के बीच प्यार और दोस्ती हुई. लेकिन शो से बाहर आने के बाद ज्यादातर के रिश्ते खत्म हो गए. कुछ सेलेब्स ऐसे भी हैं जिन्हें रियलिटी शो में प्यार हुआ और बाद में उन्होंने शादी कर ली. ‘द 50’ के कंटेस्टेंट प्रिंस नरूला और युविका चौधरी को भी ‘बिग बॉस’ रियलिटी शो में प्यार हुआ और शो से बाहर आने के बाद दोनों ने शादी कर ली.

शो की स्ट्रीमिंग टाइमिंग

शो ‘द 50’ हर रात JioHotstar पर 9:00 बजे और Colors पर 10:30 बजे स्ट्रीम हो रहा है. अगर आप इस नए कपल और गेम के रोमांच को देखना चाहते हैं, तो इसे मिस न करें.

यह भी पढ़ें: इस शुक्रवार OTT पर लगेगा साउथ फिल्मों और वेब सीरीज का मेला, पूरी लिस्ट एक जगह देखें

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola