कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ पर फिर बरसी गोलियां, बिश्नोई गैंग ने दी खुली धमकी

Published by :Pushpanjali
Published at :03 May 2026 3:10 PM (IST)
विज्ञापन
Kapil Sharma

Kapil Sharma

Kapil Sharma: कनाडा में कपिल शर्मा के ‘कैप्स कैफे’ के पास फिर फायरिंग की घटना सामने आई है. घटना के बाद सोशल मीडिया पर बिश्नोई गैंग से जुड़े कथित अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट वायरल हो गया, जिससे कपिल शर्मा की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है.

विज्ञापन

Kapil Sharma: कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं. कनाडा स्थित उनके रेस्टोरेंट ‘कैप्स कैफे’ के पास दोबारा फायरिंग की घटना सामने आई है. बताया जा रहा है कि गोलीबारी कैफे के पड़ोस में मौजूद एक रेस्टोरेंट के बाहर की गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सोशल मीडिया पर धमकी भरा पोस्ट भी वायरल होने लगा.

सोशल मीडिया पोस्ट से बढ़ी चिंता

फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट तेजी से चर्चा में आ गई. यह पोस्ट टायसन बिश्नोई जोरा सिद्धू नाम के अकाउंट से शेयर की गई, जिसे बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पोस्ट में लिखा गया कि यह हमला कपिल शर्मा और उनके कैफे के लिए एक संदेश है.

पोस्ट में आगे चेतावनी देते हुए कहा गया कि अगला निशाना ‘कैप्स कैफे’ और मुंबई स्थित कपिल शर्मा का घर हो सकता है. इस धमकी के सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत से जुड़े लोग चिंता जाहिर कर रहे हैं.

पहले भी हो चुकी हैं कई फायरिंग की घटनाएं

यह पहली बार नहीं है जब कपिल शर्मा के कैफे का नाम फायरिंग की घटनाओं से जुड़ा हो. इससे पहले भी उनके कैफे के बाहर तीन बार गोलीबारी की खबर सामने आ चुकी है. पहली घटना पिछले साल जुलाई में हुई थी, जबकि दूसरी अगस्त में बताई गई. तीसरी बार दिवाली से पहले फायरिंग की गई थी.

इन घटनाओं की जिम्मेदारी कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. यह गैंग पिछले कुछ समय से कई बॉलीवुड हस्तियों को धमकी देने के मामलों को लेकर चर्चा में रहा है.

कपिल शर्मा का करियर फ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो कपिल शर्मा इन दिनों नेटफ्लिक्स पर अपने कॉमेडी शो के चौथे सीजन में नजर आ रहे हैं. उनके शो को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी.

यह भी पढ़ें: शूटिंग सेट पर प्रेग्नेंट दीपिका की मदद को आगे आए शाहरुख खान, वीडियो वायरल

विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हूं. इस दौरान मैं फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी खबरों और ट्रेंड्स को कवर कर रही हूं. मेरा मुख्य फोकस ट्रेंडिंग अपडेट्स, फिल्म रिव्यू, और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर रहता है. मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि जटिल और तकनीकी खबरों को भी पाठकों के लिए सरल, रोचक और पठनीय अंदाज में प्रस्तुत किया जाए, ताकि वे न सिर्फ खबर को समझ सकें बल्कि उससे जुड़े भी महसूस करें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola