Coronavirus Lockdown: टीवी पर फिर साथ दिखेंगे कपिल शर्मा- सुनील ग्रोवर, लोगों को हंसाने को तैयार
Coronavirus कपिल शर्मा शो के पुराने एपिसोड भी टीवी पर आ रहे हैं. मतलब फिर से एक बार कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर साथ दिखेंगे.
कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश को लॉकडाउन (Lockdown) कर दिया गया है. लॉकडाउन की वजह से फिल्मों और सीरीयल्स की शूटिंग बंद है. वहीं कई सारे पुराने सुपरहिट सीरियल्स जैसे रामायण, महाभारत और शक्तिमान का दोबारा टेलिकास्ट किया जा रहा है. ऐसे में अब कपिल शर्मा शो (Kapil Sharma Show) के पुराने एपिसोड भी टीवी पर आ रहे हैं. मतलब फिर से एक बार कपिल शर्मा (Kapil Sharma) और सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) साथ दिखेंगे.
लॉकडाउन के कारण किसी नए एपिसोड की शूटिंग नहीं हो रही है. ऐसे में चैनल और मेकर्स ने फैसला किया है कि वह दर्शकों को हंसाना जारी रखेंगे और बोरियत कम करने के लिए ‘द कपिल शर्मा शो’ के पुराने एपिसोड्स फिर से दिखाए जाएंगे.
गौरतलब है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच एक फ्लाइट पर झगड़ा हुआ था. इसके बाद से ही दोनों की राहें जुदा हो गई हैं. सुनील ग्रोवर ने पर्दे पर वापसी की कोशिश तो खूब की, लेकिन वह ‘मशहूर गुलाटी’, ‘गुत्थी’ और ‘रिंकू भाभी’ जैसे रुतबा फिर नहीं पा सके.
सुनील अब टीवी से ज्यादा फिल्मों में नजर आते हैं. वह बीते साल सलामन खान के साथ ‘भारत’ में नजर आये थे. सुनील अवॉर्ड शोज में भी शिरकत करते रहते हैं.
बता दें कि देश में कोरोना वायरस से मरने वालों की कुल संख्या अब 35 हो गयी है. वहीं, इस घातक वायरस से अब तक 1397 लोग संक्रमित हो गये हैं. पिछले 24 घंटों की बात की जाये तो कोरोना के 146 नये मामले सामने आये हैं. राहत की बात यह है कि अब तक 123 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं. दुनिया की बात करें तो इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 40,000 लोगों की मौत हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










