Kannappa OTT Release: थिएटर्स के बाद कब ओटीटी पर स्ट्रीम होगी 'कन्नप्पा', विष्णु मांचू ने किया बड़ा खुलासा

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 27 Jun 2025 8:51 AM

विज्ञापन

Kannappa Lifetime Collection

Kannappa OTT Release: सुपरस्टार विष्णु मांचू की पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. इस बीच उन्होंने फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट पर खुलकर बात की है. आइए बताते हैं पूरी डिटेल्स.

विज्ञापन

Kannappa OTT Release: विष्णु मांचू की मच अवेटेड पौराणिक फिल्म ‘कन्नप्पा’ 27 जून, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. दर्शकों को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था, और यह पहले ही अपने ट्रेलर व स्टारकास्ट के कारण सुर्खियों में बनी हुई थी. इस बीच फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान विष्णु मांचू ने कन्नप्पा के ओटीटी रिलीज की योजनाओं का खुलासा किया. आइए बताते हैं, उन्होंने क्या कुछ कहा है.

कन्नप्पा ओटीटी रिलीज पर क्या बोले विष्णु मांचू?

विष्णु मांचू ने इवेंट में स्पष्ट किया कि “कन्नप्पा” सिनेमाघरों में कम से कम 10 हफ्ते तक चलेगी और उसके बाद ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम की जाएगी. उन्होंने कहा, “मेरे पास बहुत बड़ी स्वतंत्रता है, मेरी फिल्म 10 सप्ताह से पहले ओटीटी पर नहीं आएगी. मेरे पास यही सौदा है और भगवान की कृपा से, मेरे पास रिलीज का दबाव नहीं है. मेरा एकमात्र इरादा दर्शकों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है.”

फिल्म की कहानी क्या है?

‘कन्नप्पा’ की कहानी थिनाडु नाम के एक शिकारी की है, जो शुरुआत में नास्तिक होता है. एक दिन वह जंगल में एक शिवलिंग खोजता है और वहां से उसकी आस्था की यात्रा शुरू होती है. फिल्म दिखाती है कि कैसे वह शिव भक्ति में इस कदर डूब जाता है कि खुद भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त बन जाता है.

कन्नप्पा की कास्ट और धमाकेदार कैमियो

फिल्म के मुख्य भूमिका में विष्णु मांचू हैं. साथ ही मोहन बाबू, आर. सरथकुमार, ब्रह्मानंदम, ब्रह्माजी, अर्पित रांका आदि भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. वहीं, कैमियो रोल में प्रभास (रुद्र), अक्षय कुमार (भगवान शिव), काजल अग्रवाल (पार्वती), मोहनलाल (किरात योद्धा) जैसे बड़े कलाकार नजर आ रहे हैं. फिल्म के निर्देशन की कमान मुकेश कुमार सिंह ने संभाली है. वहीं, कहानी और स्क्रिप्ट खुद एक्टर विष्णु मांचू ने दिया है.

यह भी पढ़े: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 17 साल बाद जेठालाल-बबिता के साथ अय्यर ने कहा शो को अलविदा? वजह जान चौंक जायेंगे

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola