कन्नड़ एक्ट्रेस Swathi Sathish का सर्जरी के बाद ऐसा बिगड़ा चेहरा, एक्ट्रेस के हाथ से गए कई प्रोजेक्ट

कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश की एक तसवीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. तसवीर में उनका चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ दिख रहा है. उन्होंने रूट कैनाल करवाया था, जिसके कारण उनकी ये हालत हो गई.
Kannada actress Swathi Sathish: फिल्मी दुनिया में अक्सर सेलेब्स चेहरे की सर्जरी करवाते है. इसमें कई बड़े सितारों के नाम शामिल है. लेकिन कभी-कभी ये सर्जरी गलत हो जाता है, जिसकी वजह से उनका चेहरा खराब हो जाता है. ऐसा ही कन्नड़ एक्ट्रेस स्वाति सतीश (Swati Sathish) के साथ हुआ. उन्होंने रूट कैनाल कराया था, जो ठीक से नहीं हुआ. इसके कारण उनका चेहरा बुरी तरह से बिगड़ गया.
विरल भयानी ने स्वाति सतीश के चेहरे की तसवीर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस तसवीर में स्वाति का दो फोटो है. पहली तसवीर उनकी पुरानी वाली है, जिसमें वो काफी खूबसूरत दिख रही है. वहीं दूसरे फोटो में उनका चेहरा सूजा हुआ है. उनको फोटो में पहचानना काफी मुश्किल है. उनका चेहरा बिगड़ा हुआ दिख रहा है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉक्टरों ने स्वाति सतीश को बताया कि सर्जरी के बाद उन्हें बताया गया था कि सूजन एक सामान्य दुष्प्रभाव है और यह कुछ घंटों में कम हो जाएगा. लेकिन एक्ट्रेस की स्थिति सर्जरी के 20 दिनों के बाद भी वही बनी हुई है. इंडिया टुडे से बातचीत नें स्वाति सतीश ने बताया कि. जब उन्होंने दूसरी राय के लिए एक अन्य डेंटल डॉक्टर से परामर्श किया, तो उन्हें पता चला कि जिस डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की थी, उन्होंने उन्हें सोडियम हाइपोक्लोराइट का इंजेक्शन लगाया, इसके बाद एनेस्थीसिया दिया.
Also Read: प्लास्टिक सर्जरी के दौरान कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस चेतना राज का निधन, परिवार ने लगाया डॉक्टरों पर ये इल्जाम
स्वाति सतीश ने कहा, डॉक्टरों ने बताया कि उसे पहले एनेस्थीसिया और फिर सोडियम हाइपोक्लोराइट का इंजेक्शन लगाया जाना चाहिए था. उन्होंने कहा कि सर्जरी के 23 दिन बाद भी ठीक हो रही है. इसके कारण एक्ट्रेस के हाथ से उनकी नौकरी, मॉडलिंग असाइनमेंट और सीरियल और एक फिल्म छूट गई.
गौरतलब है कि पिछले महीने पर कन्नड़ टीवी एक्ट्रेस और यूट्यूब वीडियो निर्माता चेतना राज की मौत हो गई थी. एक्ट्रेस ने फैट फ्री प्लास्टिक सर्जरी करवाया था, जिसके बाद उनकी हालत काफी खराब हो गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




