कंगना रनौत के भाई का गृह प्रवेश बना खास, नए घर की शुरुआत ‘मां के नाम’ पौधे के साथ

Updated:
विज्ञापन

कंगना रनौत, फोटो - इंस्टाग्राम

कंगना रनौत ने अपने भाई अक्षत रनौत और रितु रनौत के नए घर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होकर एक खास पहल की. उन्होंने 'मां के नाम' पेड़ लगाकर इस मौके को यादगार बनाया.

विज्ञापन

कंगना रनौत अपने परिवार के खास पलों को अक्सर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती हैं. इस बार वह अपने भाई अक्षत रनौत और रितु रनौत के नए घर के गृह प्रवेश समारोह में शामिल हुईं. न्यू चंडीगढ़ में आयोजित इस पारिवारिक मौके को कंगना ने पौधारोपण के जरिए और भी यादगार बना दिया. कंगना ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि वह गृह प्रवेश के अवसर पर पौधे उपहार के तौर पर लेकर गई थीं. नए घर की खुशी के साथ उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण से जुड़ा संदेश भी दिया.

‘एक पेड़ मां के नाम’ से जुड़ा खास मौका, कंगना रनौत ने भाई अक्षत के गृह प्रवेश पर लगाए पेड़

अभिनेत्री ने इस खास मौके को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जोड़ा. उन्होंने अपने छोटे से अश्वत्थामा के साथ मिलकर मां के नाम पर पेड़ लगाए. कंगना के लिए नए घर की शुरुआत प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी के संदेश के साथ करना एक खास अनुभव रहा. गृह प्रवेश के दौरान कंगना परिवार के साथ खुश नजर आईं. उन्होंने इस मौके की तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किए, जिनमें घर की नई शुरुआत और पौधारोपण के खूबसूरत पल देखने को मिले. कंगना की इस पहल को फैंस ने भी पसंद किया और सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ की.

View on Instagram

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ

कंगना की इस पोस्ट पर फैंस ने परिवार के नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं. साथ ही कई लोगों ने पौधे उपहार में देने और मां के नाम पर पेड़ लगाने की पहल को सराहा. एंटरटेनमेंट जगत में जहां सितारों के निजी समारोह अक्सर चर्चा में रहते हैं, वहीं कंगना ने इस मौके को पर्यावरण के संदेश से जोड़कर अलग अंदाज में यादगार बनाया.

विवादों से भी रहा है कंगना का नाता

कंगना रनौत का नाम सिर्फ फिल्मों और परिवार से जुड़ी खबरों को लेकर ही नहीं, बल्कि कई बार अपने बेबाक बयानों की वजह से भी सुर्खियों में रहा है. अभिनेत्री अक्सर सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखती हैं, जिसके चलते वह विवादों में भी घिर चुकी हैं. हालांकि, परिवार के इस खास मौके पर कंगना का अंदाज पूरी तरह अलग नजर आया. यहां उन्होंने किसी बयान या विवाद के बजाय अपने भाई के नए घर की खुशी और पौधारोपण पर ध्यान दिया.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत के फिर बदले सुर, 'गटर जनरेशन' बोलने के बाद अब जेन जी के सामने टेके घुटने, दिया हैरान करने वाला बयान


विज्ञापन
Nikita Singh

लेखक के बारे में

By Nikita Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola