10 साल छोटे क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग रूमर्स पर मृणाल ठाकुर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है
मृणाल ठाकुर और यशस्वी जायसवाल, फोटो- इंस्टाग्राम
10 साल छोटे यशस्वी जायसवाल संग डेटिंग की खबरें वायरल हुईं तो मृणाल ठाकुर ने खुद सामने आकर सफाई दी. एक ही कैफे से निकलने पर शुरू हुई इस चर्चा पर एक्ट्रेस ने क्या कहा, चलिए बताते हैं.
Mrunal Thakur-Yashasvi Jaiswal Dating Rumour: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर और क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल को लेकर सोशल मीडिया पर डेटिंग की अफवाहें तेजी से वायरल हो रही हैं. दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे से बाहर निकलते देखा गया, बस फिर क्या था… इंटरनेट ने दोनों को लेकर अपनी डिटेक्टिवगिरी शुरू कर दी. वीडियो वायरल होते ही फैंस पूछने लगे कि क्या दोनों के बीच कुछ चल रहा है? अब मृणाल ने खुद सामने आकर इन खबरों पर ऐसा रिएक्शन दिया है कि अफेयर की पूरी कहानी पर ब्रेक लग गया.
मृणाल ने अफेयर की अफवाहों पर दिया जवाब
मृणाल ठाकुर ने यशस्वी के साथ वायरल हो रहे वीडियो के कमेंट सेक्शन में पहुंचकर खुद ही पूरी बात क्लियर कर दी. एक्ट्रेस ने अफेयर की खबरों पर हैरानी जताते हुए लिखा,
'भाई आराम से… शो में एक साथ कहां? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े लिखे लोग ऐसे अफवाहों को सच मन से लगते हैं?'
यानी मृणाल का सीधा-सा कहना था कि वीडियो में दोनों एक साथ नजर ही नहीं आ रहे हैं, फिर सिर्फ एक ही कैफे से बाहर निकलने पर डेटिंग की कहानी कैसे बन गई? उन्होंने लोगों को ऐसी अफवाहों को सच मानने से पहले थोड़ा सोचने की सलाह भी दे दी.
कैफे से बाहर निकलने का वीडियो-
View on Instagram
मृणाल: देश में और भी जरूरी मुद्दे हैं
मृणाल यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों के बजाय जरूरी मुद्दों पर ध्यान देने की बात भी कही. एक्ट्रेस ने लिखा,
'देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है. जेन जी (Gen Z) से कुछ सीखिए और सही मुद्दों पर वीडियोज बनाइए और ज्यादा व्यूज मिलेंगे.'
मृणाल के इस कमेंट का स्क्रीनशॉट भी सामने आया है, क्योंकि अब उनका मूल कमेंट वीडियो के नीचे दिखाई नहीं दे रहा है.

पहले धनुष के साथ भी जुड़ चुका है मृणाल का नाम
यह पहली बार नहीं है जब मृणाल ठाकुर का नाम किसी अभिनेता या क्रिकेटर के साथ जोड़ा गया हो. साल 2025 में उनका नाम एक्टर धनुष के साथ भी जोड़ा गया था. उस समय ऐसी खबरें आई थीं कि दोनों 2026 में शादी कर सकते हैं.
हालांकि, बाद में मृणाल और धनुष दोनों की तरफ से इन खबरों को गलत बताया गया था. उनके करीबी सूत्रों ने भी शादी की खबरों को खारिज किया था.
कौन हैं यशस्वी जायसवाल?
यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए युवा खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 2023 में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी घरेलू क्रिकेट में मुंबई और आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलते हैं.
अपने छोटे से इंटरनेशनल करियर में यशस्वी ने शानदार प्रदर्शन किया है और इसी वजह से वह क्रिकेट फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं.
ये भी पढ़ें: Thalapathy Vijay-Sangeetha का तलाक टला, तो वायरल हुआ त्रिशा कृष्णन का पुराना पोस्ट, बोलीं- बेफिक्र रहना एक चॉइस है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










