Thalapathy Vijay-Sangeetha का तलाक टला, तो वायरल हुआ त्रिशा कृष्णन का पुराना पोस्ट, बोलीं- बेफिक्र रहना एक चॉइस है
त्रिशा कृष्णन और संगीता-विजय, फोटो- इंस्टाग्राम
थलपति विजय और संगीता का तलाक टलने की खबरों के बीच त्रिशा कृष्णन का पुराना पोस्ट फिर वायरल हो गया है. फैंस इस पोस्ट को विजय-संगीता के रिश्ते से जोड़कर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं.
Trisha Krishnan-Vijay: थलपति विजय और संगीता के तलाक की खबरों के बीच अब त्रिशा कृष्णन का एक पुराना पोस्ट इंटरनेट पर फिर से वायरल हो गया है. जैसे ही संगीता ने चेंगलपट्टू फैमिली कोर्ट से अपनी याचिका वापस ली, सोशल मीडिया पर लोगों ने त्रिशा के जुलाई वाले पोस्ट को खंगालना शुरू कर दिया. बस फिर क्या था, इंटरनेट ने दोनों चीजों को जोड़कर अपनी अलग ही कहानी बना ली.
पहले समझिए विजय-संगीता के बीच क्या हुआ
विजय और उनकी पत्नी संगीता के रिश्ते को लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही थीं. दोनों का मामला चेंगलपट्टू की फैमिली कोर्ट तक पहुंच गया था. अब संगीता ने कोर्ट में दायर अपनी याचिका वापस ले ली है. इसके बाद उनके तलाक की चल रही चर्चा फिलहाल रुक गई है.
लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं हुई. इस खबर के बाद सोशल मीडिया का फोकस अचानक त्रिशा कृष्णन पर चला गया.
तलाक टला और त्रिशा का पुराना पोस्ट फिर से ट्रेंड करने लगा
View on Instagram
दरअसल, जुलाई के आखिर में त्रिशा ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं. इन तस्वीरों में वह ब्राउन आउटफिट में नजर आई थीं. फोटोज के साथ उन्होंने लिखा था, “परेशानियों से बेफिक्र रहना भी एक चॉइस है, तो उसे चुनिए और बस मुस्कुराते रहिए.”
उस वक्त त्रिशा का यह पोस्ट बिल्कुल नॉर्मल लगा था और किसी ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया. लेकिन अब विजय-संगीता के तलाक की खबरों के बीच यही पोस्ट अचानक फिर से वायरल हो गया है. सोशल मीडिया यूजर्स ने पोस्ट के कमेंट सेक्शन में पहुंचकर तरह-तरह के रिएक्शन देने शुरू कर दिए हैं.
‘कुछ तो है’ वाला मोमेंट बना रहे फैंस
कुछ यूजर्स त्रिशा के पोस्ट पर क्रिप्टिक कमेंट कर रहे हैं, तो कुछ हंसने वाली इमोजी शेयर कर रहे हैं. कई लोगों को इस पोस्ट की टाइमिंग काफी इंटरेस्टिंग लग रही है. यानी इंटरनेट का मूड कुछ ऐसा है- ‘हम कुछ कह नहीं रहे, लेकिन समझ तो रहे हैं…’
हालांकि, यहां एक बात क्लियर है. त्रिशा ने अपने पोस्ट में विजय या संगीता का नाम नहीं लिया था. उन्होंने कहीं भी यह नहीं कहा कि उनका पोस्ट विजय-संगीता के रिश्ते से जुड़ा है. इसलिए सोशल मीडिया पर बन रही ये सारी थ्योरी फिलहाल सिर्फ फैंस की अटकलें हैं.
त्रिशा और विजय का क्या है कनेक्शन?
त्रिशा और विजय एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. लेकिन दोनों का कनेक्शन सिर्फ फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहा है. दोनों को कई बार अलग-अलग इवेंट्स और पब्लिक अपीयरेंस में भी साथ देखा गया है. यही वजह है कि लंबे समय से दोनों के डेटिंग रूमर्स भी सोशल मीडिया पर उड़ते रहे हैं.
हालांकि, त्रिशा और विजय दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल कन्फर्मेशन नहीं दिया है. इसके बावजूद जब भी दोनों साथ नजर आते हैं या एक-दूसरे से जुड़ी कोई पोस्ट सामने आती है, तो फैंस के बीच फिर से चर्चा शुरू हो जाती है.
ये भी पढ़ें: थलपति विजय और पत्नी संगीता का नहीं होगा तलाक, फैमिली कोर्ट से वापस ली याचिका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए