Baazigar में शिल्पा के डेथ वाले सीन में अचानक ठहाके लगाने लगी थीं काजोल, इस ट्रिक से अब्बास ने रोने पर किया था मजबूर

Published by : Ashish Lata Updated At : 08 May 2024 11:37 AM

विज्ञापन

baazigar

Baazigar: बाजीगर शाहरुख खान, काजोल और शिल्पा शेट्टी के पॉपुलर फिल्मों से एक थी. अब अब्बास-मस्तान ने सालों बाद खुलासा किया है कि शिल्पा की मौत वाले सीन में काजोल का हंस-हंसकर बुरा हाल था. उन्होंने ये भी कहा कि एक्ट्रेस को शांत करवाने के लिए कौन सी ट्रिक अपनाई.

विज्ञापन

Baazigar: शाहरुख खान, शिल्पा शेट्टी और काजोल स्टारर बाजीगर तो लगभग सभी ने देखी ही होगी. फिल्म के सीन्स से लेकर जबरदस्त डायलॉग आज भी लोगों को याद हैं. ये मूवी तीनों स्टार्स के लिए टर्निंग पॉइंट था. काजोल ने इसी फिल्म से बी-टाउस में एंट्री की थी. उन्होंने प्रिया की बहन, सीमा चोपड़ा का किरदार निभाकर एक अमिट छाप छोड़ी. अब अब्बास-मस्तान ने बाजीगर में शिल्पा शेट्टी की मौत वाले सीन को लेकर सनसनीखेज खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि जब ये सीन फिल्माया जा रहा था तब काजोल की हंसी ही नहीं रूक रही थी. उन्होंने ये भी बताया कि उस समय उन्होंने एक्ट्रेस को कैसे शांत किया था.


शिल्पा के डेथ सीन को देखकर जोर-जोर से हंसने लगी थी काजोल
निर्देशक अब्बास-मस्तान ने रेडियो नशा ऑफिशियल से बात करते हुए फिल्म के सेट की कई दिलचस्प किस्से शेयर किए. उन्होंने कहा कि एक सीन के दौरान जहां शिल्पा का किरदार छत से गिरने के बाद मर जाता है, काजोल, जो उस समय केवल 17 वर्ष की थी, को रोना था, जबकि शाहरुख खान ने उन्हें सांत्वना दी थी. हालांकि, मस्तान का कहना था कि सीरियस सीन में काजोल की हंसी नहीं रूक रही थी. ये उनकी उम्र की ही बात थी, जो गंभीरता को समझने में असमर्थ था. उन्होंने कहा कि काजोल शिल्पा को खुली आंखें, लेटे हुए देखकर हंस पड़ीं, उन्हें लगा कि एक कथित मृत व्यक्ति की आंखें खुली होना नामुमकिन है.


काजोल को इस ट्रिक से अब्बास ने करवाया था चुप
उन्होंने आगे कहा, “हमने उन्हें कहा, ‘कल्पना करो कि जमीन पर पड़ी मृत लड़की आपकी छोटी बहन तनीषा है… अगर आप अपनी सगी बहन को खून से लथपथ देखोगे तो तुम क्या करोगे?’ फिर क्या था काजोल रोने लगी और कार में बैठने के बाद भी सिसकती रहीं. हमने शॉट सिर्फ एक टेक में किया और उन्होंने सीन में जो कुछ भी किया वह स्वाभाविक था.”

Also Read- Koffee With Karan 8: करण जौहर की बात सुनकर बीच शो से निकली काजोल, एक्ट्रेस बोली- अब इसे बर्दाश्त नहीं…

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola