ePaper

Jr NTR Net Worth: आलीशान हवेली और प्राइवेट जेट के मालिक है “वॉर 2” के खलनायक, जानें उनकी नेटवर्थ 

Updated at : 21 May 2025 2:27 PM (IST)
विज्ञापन
Jr NTR Net Worth

Jr NTR Net Worth

Jr NTR Net Worth: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने बॉलीवुड में कदम रख दिया है. एनटीआर, ऋतिक रौशन की सुपरहिट फिल्म के सीक्वल “वॉर 2” में खलनायक के रूप में नजर आने वाले है. साथ ही इस साल उनके 42वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म का टीजर भी जारी किया, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि जूनियर एनटीआर कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है?

विज्ञापन

Jr NTR Net Worth: साउथ के मशहूर एक्टर जूनियर एनटीआर, ऋतिक रौशन की मोस्ट अवेटेड फिल्म “वॉर 2” में दिखाई देने वाले है. यह फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है और यह एनटीआर की पहली बॉलीवुड फिल्म है. इस साल 20 मई को वह अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है, जिस मौके पर उनकी फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. फिल्म को लेकर दर्शक बहुत ज्यादा एक्साइटेड हो गए है. इसी पहले उन्हें साउथ की फिल्म देवरा पार्ट 1 में नजर आए थे, जो बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. इसी बीच आइए उनके संपत्ति पर एक नजर डालते है. 

प्रोडक्शन हाउस के साथ कबड्डी टीम के भी मालिक है 

इदिवा की रिपोर्ट्स के अनुसार, जूनियर एनटीआर की कुल संपत्ति 2025 तक लगभग 500 करोड़ रुपए है. फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और इन्वेस्टमेंट से भी उनकी बहुत अच्छी कमाई होती है. न्यूज 24 की रिपोर्ट्स के अनुसार, एनटीआर एक फिल्मों के लिए 45 से 80 करोड़ रुपए के बीच फीस लेते है. इसके अलावा वह नंदामुरी तारक रामाराव आर्ट्स नामक एक प्रोडक्शन हाउस के मालिक है और तेलुगु टाइटंस कबड्डी टीम के भी मालिक है. साथ ही शमशाबाद में एक फिल्म स्टूडियो में भी उन्होंने इन्वेस्ट किया है, जिससे उनकी संपत्ति और भी ज्यादा बढ़ जाती है. 

प्राइवेट जेट और करोड़ो की गाडियां है 

रिपोर्ट्स के अनुसार, उनके पास हैदराबाद के जुबली हिल्स इलाके में 25 करोड़ रुपए की आलीशान हवेली है और 80 करोड़ रुपए एक प्राइवेट जेट भी है. इसके अलावा वह 5 करोड़ रुपए वाली लैंबोर्गिनी उरुस के मालिक बन वाले पहले भारतीय है. अगर बात करें उनके कार कलेक्शन की तो उनके पास कई लग्जरी गाडियां है, जिनमें 1.5 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू, 2 करोड़ रुपए की रेंज रोवर, 1 करोड़ की मर्सिडीज-बेंज और 1 करोड़ रुपए की Porsche शामिल है. इसके अलावा उनके पास 2.5 करोड़ रुपए की Patek Philippe Nautilus 40 MM और 4 करोड़ रुपए की Richard Mille जैसी महंगी घड़ियां है. 

ये भी पढ़ें: War Movie: सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, जल्द शुरू होगी शूटिंग

विज्ञापन
Shreya Sharma

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola