उर्फी जावेद के बाद इस एक्ट्रेस पर आया अनुपमा के 'समर' का दिल,पारस कलनावत ने लेटेस्ट पोस्ट में किया खुलासा

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Sep 2022 12:42 PM

विज्ञापन

रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 के कंटेस्टेंट पारस कलनावत अपने डांस का जादू सबपर चला रहे है. इस बीच एक्टर का एक पोस्ट तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें एक्टर अपने दिल की बात एक्ट्रेस नोरा फतेही से करते दिख रहे है.

विज्ञापन

टीवी सीरीयल अनुपमा में समर के किरदार से फेमस हुए पारस कलनावत इन दिनों रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 (Jhalak Dikhhla Jaa 10) में नजर आ रहे है. पारस इस शो में एंट्री लेने से पहले ही चर्चा में आ गए थे. अपने डांसिंग स्किल से वो जजेस को इम्प्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे. इस बीच उन्होंने एक पोस्ट से खुलासा किया है कि वो किस सेलिब्रिटी को डेट करना चाहते है.

पारस कलनावत का पोस्ट

पारस कपारस कलनावत का लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट चर्चा का विषय बन गया है. इस पोस्ट में पारस ने अपनी फोटो लगाई है और लिखा है, वैसे तो मैं झलक दिखला जा में ट्रॉफी लेने के इरादे से आया था, लेकिन अब दोस्तों ने कहा है साथ भाभी भी ले आना, नोरा क्या आप ये देख रही हैं? पोस्ट के जरिए एक्टर ने अपने दिल की बात कह दी है. अब देखना है नोरा का क्या जवाब आता है.

undefined
नोरा संग पारस का डांस

कुछ दिन पहले पारस कलनावत ने झलक दिखला जा में खुलासा किया था उन्होंने नोरा फतेही से मिलने के लिए उनके वैनिटी वैन के बाहर घंटों इंतजार किया था. हालांकि वो उस दिन उनसे नहीं मिल पाए क्योंकि नोरा काफी बिजी थी. इस बात को सुनने के बाद नोरा ने स्टेज पर आकर पारस संग डांस किया था.

Also Read: Anupama Twist: पाखी के फिर बिगड़े बोल, अनुपमा पर लगाया ये आरोप, जानें क्या नया ट्विस्ट है आने वाला उर्फी जावेद संग पारस का अफेयर

पारस कलनावत बिग बॉस ओटीटी फेम उर्फी जावेद के संग अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रह चुके है, उर्फी ने एक इंटरव्यू में एक्टर को पॉजेसिव कहा था. इसके अलावा भी उन्होंने कई बातें कही थी. जिसके बाद एक्टर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैं किसी के लिए कोई कठोर भावना नहीं रखता. अगर मुझे किसी से कोई समस्या है, तो मैं उसके बारे में कुछ भी बुरा बोलने के बजाय सामने जाकर उस व्यक्ति से बात करूंगा. जब मैं लोगों को मेरे बारे में बोलते हुए देखता हूं तो मैं इसे बहुत शांति से हैंडल करता हूं.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola