Jan Neta Movie: थलपति विजय की फाइनल फिल्म से पहला हिंदी इमोशनल ट्रैक रिलीज, ‘जिये तेरे ही सहारे’ बना लोगों का एंथम

Updated:
विज्ञापन
Jan Neta Movie Jiye Tere Hi Sahaare Song

जन नेता मूवी जिये तेरे ही सहारे गाना, फोटो- यूट्यूब

Jan Neta Movie: थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज हो गया है. अनिरुद्ध के संगीत और विजय के स्वैग ने बढ़ाया फिल्म का क्रेज.

विज्ञापन

Jan Neta Movie: थलपति विजय की मच अवेटेड और आखिरी फिल्म ‘जन नेता’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है. जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब पहुंच रही है, इसका क्रेज हर दिन नए स्तर छू रहा है. ओवरसीज मार्केट में पहले ही धमाल मचाने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का पहला हिंदी गाना ‘जिये तेरे ही सहारे’ रिलीज कर दिया है, जो रिलीज होते ही लोगों के दिलों को छू रहा है.

फिल्म ने ओवरसीज प्री-सेल्स में $750K+ ग्रॉस कलेक्शन कर यह साफ कर दिया है कि ‘जन नेता’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा इमोशनल और कल्चरल मूवमेंट बनने जा रही है. ऐसे में ‘जिये तेरे ही सहारे’ इस फिल्म की इमोशनल और वैचारिक आत्मा बनकर सामने आया है.

यहां सुने गाना-

जीप में स्वैग दिखाते नजर आए स्वैग थलपति विजय

इस गाने को मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर ने कंपोज किया है, जबकि इसे श्री कृष्णा और विशाल मिश्रा ने अपनी दमदार आवाज दी है. गाने में भक्ति, विश्वास और दृढ़ संकल्प की भावना साफ झलकती है. इसके बोल रितेश आर. राव ने लिखे हैं, जो लोगों और उनके नेता के बीच के अटूट रिश्ते को बेहद प्रभावशाली तरीके से बयां करते हैं.

विज़ुअल्स की बात करें तो ‘जिये तेरे ही सहारे’ थलपति विजय के स्वैग और मकसद को पूरी मजबूती के साथ पेश करता है. गाने में विजय एक जीप में नजर आते हैं, जहां उनका करिश्मा और नेतृत्व क्षमता साफ दिखाई देती है. यह दृश्य आम लोगों के अपने नेता पर भरोसे और उनके साथ खड़े होने की भावना को खूबसूरती से दर्शाते हैं.

खास बात यह है कि विजय-अनिरुद्ध की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती नजर आ रही है. इस जोड़ी ने पहले भी कई ऐसे गाने दिए हैं जो सिर्फ म्यूजिक तक सीमित नहीं रहे, बल्कि कल्चरल एंथम बन गए और ‘जिये तेरे ही सहारे’ भी उसी राह पर चलता दिख रहा है.

कब रिलीज होगी ‘जन नेता’?

केवीएन प्रोडक्शंस के बैनर तले वेंकट के. नारायण की प्रोड्यूस की गई फिल्म ‘जन नेता’ 9 जनवरी, 2026 को पोंगल के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि यह थलपति विजय के शानदार फिल्मी करियर का ग्रैंड फिनाले मानी जा रही है.

यह भी पढ़ें- Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri Box Office Records: फ्लॉप कमाई के बावजूद रचा इतिहास, 2025 की दो फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को दी मात

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola