Jahnvi Kapoor ने सोशल मीडिया पर तारीफ करने के लिए पैसे देने के दावे पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इतना बजट नहीं है

Published by : Sheetal Choubey Updated At : 26 Jul 2024 1:44 PM

विज्ञापन

Jahnvi Kapoor की मिस्टर एंड मिसेज माही ओटीटी पर आ चुकी है. एक इंटरव्यू में उन्होंने मजाक में कहा कि सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ के लिए वह पैसे देती हैं.

विज्ञापन

Jahnvi Kapoor: जानवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म उलझन के प्रमोशन में बिजी है. फिल्म ‘उलझ’ में उनके अलग किरदार को देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे. सोशल मीडिया पर हर जगह सिर्फ जानवी कपूर छाई हुई हैं. ऐसे में हाल ही में पिंक विला को दिए गए एक इंटरव्यू में जानवी कपूर को बताया गया कि दर्शक सोशल मीडिया पर उनके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं, जिसपे उन्होंने मजाक में कहा कि वह ‘उन्हें ऐसा कहने के लिए पैसे दे रही हैं’.

जाह्नवी ने कहा पैसे खिलवा के बुलवा रही हूं

जानवी कपूर से इसके बाद जब पूछा गया की एक एक्टर के तौर पर वह कैसे ग्रो कर रही है तो जानवी ने कहा कि वह अपने परफॉर्मेंस पर कुछ भी नहीं बोलना चाहेंगे क्योंकि यह दर्शकों पर निर्भर करता है वे कैसे जज करें. उन्होंने कहा कि “मैं खुद के बारे में कैसे बैठ कर बोलूं, ‘मैं ना बड़ी कॉन्फिडेंट हो गई हूं, बड़े अच्छे अच्छे परफॉरमेंस दे रही हूं’? मैं खुद नहीं कह सकती ना. इस बीच जन जाह्नवी कपूर को बताया गया कि लोग उनके बारे में अच्छी बातें कह रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि, ‘पैसे खिलवा के बुलावा रही हूं.’

Also Read इनको देख Jahnvi Kapoor हुई शर्म से लाल, फैन्स बोले शर्मा गई क्या?

Also Read Jahnvi Kapoor बकरी बन करेंगी शहर से दुश्मनों का सफाया, फिल्म में भी नेपोटिज्म का हुई शिकार

इतना बजट नहीं है

सोशल मीडिया पर जानवी कपूर के पीआर को लेकर चल रहे अटकलों को संबोधित करते हुए, जान्हवी ने कहा कि, “कोई भी मैं जब देखती हूं ना सोशल मीडिया पर गलती से कोई भी तारीफ कर लेता है ना तो ये बोलते रहते हैं कि ‘ये तो इसका पीआर होगा, ये तो इसका..’ मैं बोलती हूं ‘नहीं इतना बजट है कि मैं लोगों से तारीफ करवाऊं.’

जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म

जाह्नवी कपूर की 2 अगस्त को जबरदस्त अंदाज में फिल्म उलझ में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ गुलशन देवैया, रोशन मैथ्यू, राजेश तैलांग और आदिल हुसैन भी दिखेंगे. इसके बाद वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ तेलुगु फिल्म देवरा में नजर आएंगी.

Entertainment Trending Videos

विज्ञापन
Sheetal Choubey

लेखक के बारे में

By Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola