Indian Idol 13: फिल्मों से दूरी बनाने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि बनी बावर्ची? शो में किया बड़ा खुलासा

Updated:
विज्ञापन
Indian Idol 13: फिल्मों से दूरी बनाने के बाद मीनाक्षी शेषाद्रि बनी बावर्ची? शो में किया बड़ा खुलासा

शो ‘इंडियन आइडल 13’ में मीनाक्षी शेषाद्रि ने चार चांद लगाया. शो में मीनाक्षी ने सारे कंटेस्टेंट के गानों को काफी एजॉय किया. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो कहती है, मैं यूएस गई, मां बनी, बीवी बनी और बावर्ची भी बनी.

विज्ञापन

Meenakshi Seshadri In Indian Idol 13: सिंगिंग रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ में हर हफ्ते दिग्गज स्टार आकर चार चांद लगाते है. पिछले हफ्ते सोनाक्षी सिन्हा- हुमा कुरैशी अपनी फिल्म डबल एक्सएल को प्रमोट करने आई थी. लेटेस्ट एपिसोड में 90 के दशक की खूबसूरत एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्रि नजर आई. इस दौरान उन्होंने एक बात बताई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया.

‘इंडियन आइडल 13’ में मीनाक्षी शेषाद्रि

शो ‘इंडियन आइडल 13’ में मीनाक्षी शेषाद्रि बतौर गेस्ट बनकर आई. काफी सालों से मीनाक्षी फिल्मों से दूर है और अपनी शादीशुदा जिंदगी एंजॉय कर रही है. शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस कहती दिख रही है, मैं यूएस गई, मां बनी, बीवी बनी और बावर्ची भी बनी. अब मैं कह सकती हूं कि, मैं साउथ इंडियन वेजिटेरियन खाना बहुत अच्छा बना लेती हूं.

मीनाक्षी से आदित्य ने पूछा ये सवाल

मीनाक्षी शेषाद्रि ‘इंडियन आइडल 13’ में सबके लिए साउथ इंडियन खाना लेकर आती है वो भी अपने हाथों से बना हुआ. वहीं, कंटेस्टेंट देबोस्मिता ‘जब कोई बात बिगड़ जाए’ गाना गाती है और उसकी गायिकी की हर कोई तारीफ करता है. शो के होस्ट आदित्य एक्ट्रेस से पूछते है कि इतना रोमांटिक गाना है ये. तो आप और आपके हसबैंड इस गाने पर बहुत रोमांस करते होंगे.

Also Read: Indian Idol 13: कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देने के बाद अमित कुमार फिर पहुंचे शो में, तारीफ में कही ये बात

फिल्मों से दूर होकर कहां गई थी एक्ट्रेस

आदित्य नारायण के सवाल का जवाब देते हुए मीनाक्षी शेषाद्रि कहती है, दरअसल, मैं इस बात से हैरान हूं कि मेरे हसबैंड और मैंने साथ में ये गाना सुना ही नहीं है. इसकी कमी मुझे पूरी करनी होगी.” उनकी बात सुनकर शो के जजेस और सारे लोग हैरान हो जाते है. बता दें कि एक्ट्रेस साल 1995 में इनवेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर संग सात फेरे लिए थे, जिसके बाद वो अमेरिका उनके साथ चली गई थी. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली थी.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola