Indian Idol 13: कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट देने के बाद अमित कुमार फिर पहुंचे शो में, तारीफ में कही ये बात

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Oct 2022 2:22 PM

विज्ञापन

इंडियन आइडल 13 के लेटेस्ट एपिसोड में गायक अमित कुमार आने वाले हैं. अमित कुमार ने पिछले सीजन शो को लेकर काफी हंगामा किया था. उन्होंने ऐसा कुछ कहा था, जिसके बाद कई सिंगर्स ने इसपर रिएक्ट किया था.

विज्ञापन

Amit Kumar In Indian Idol 13: सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल 13 का हर एपिसोड काफी जबरदस्त होता है. बीते एपिसोड में एक्टर गोविंदा (Govinda) अपनी पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) के साथ आए थे. अब अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज गायक और एक्टर किशोर कुमार के बेटे अमित कुमार आने वाले है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.

इंडियन आइडल 13 में अमित कुमार

इंडियन आइडल 13 में पिछले साल अमित कुमार आए थे और उनके एक बयान को लेकर काफी हंगामा हुआ था. इस बीच एक बार फिर से वो शो पर वापस आ गए है. नये प्रोमो में सारे कंटेस्टेंट किशोर कुमार को ट्रिब्यूट देते दिख रहे है. बिदिप्ता के गाने की वो तारीफ करते हुए कहते है ब्यूटीफुल. साथ ही उसके साथ मिलकर वो फिल्म तेजाब का पॉपुलर गाना कह दो कि तुम हो मेरे गाते दिखे. दोनों के परफॉर्मेंस को सारे जजेस काफी एंजॉय करते दिखे.

https://www.instagram.com/p/CkN_GOsOTS1/
यूजर्स के कमेंट्स

इंडियन आइडल 13 ने प्रोमो के कैप्शन में लिखा, इंडियन आइडल 13 सेलिब्रेट कर रहा है किशोर स्पेशल में बिदिप्ता के संग अमित कुमार जी ने भी मिलाए अपने सुर. इस प्रोमो पर यूजर्स जबरदस्त कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, अमित कुमार ने तो ये लास्ट सीजन इतनी कट्रोवर्सी क्रिएट की थी, अब फिर आ गया. एक और यूजर ने लिखा, ये लोग बस सबकुछ टीआरपी के लिए करते है.

Also Read: Indian Idol 13: शर्मिला टैगोर ने इस कंटेस्टेंट का किया आई मेकअप, इस हफ्ते शो में लगाएंगी चार-चांद

जानें क्या कहा था अमित कुमार ने

अमित कुमार इंडियन आइडल 12 के एक एपिसोड में बतौर गेस्ट बनकर आए थे. शो के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि, मैंने वही किया जो मुझसे करने को कहा गया था. मुझसे कहा गया था कि सबकी तारीफ करनी है. मुझसे कहा गया था जो जैसा भी गाए उसको अपलिफ्ट करना है. उन्होंने यह भी कहा कि मुझे पता है लोगों को ये एपिसोड पसंद नहीं आया है, मैंने भी इसे बिल्कुल इंज्वॉय नहीं किया. जब अमित से पूछा गया कि वो इस शो का हिस्सा क्यों बनें? इसके बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘देखिए, हर किसी को पैसा चाहिए.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola