Indian Idol 13: शर्मिला टैगोर ने इस कंटेस्टेंट का किया आई मेकअप, इस हफ्ते शो में लगाएंगी चार-चांद
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Oct 2022 2:32 PM
'इंडियन आइडल 13' के आने वाले एपिसोड में एक्ट्रेस तनुजा और शर्मिला टैगोर आने वाली हैं. इस दौरान शर्मिला टैगो ने अपनी आइकॉनिक आई मेकअप स्टाइल के पीछे की कहानी सभी को बताया.
Indian Idol 13: सिंगिग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 13’ एक बार फिर से टीवी पर लौट आया है. इस बार शो में कई दमदार कंटस्टेंट अपनी गायिका से जजेस को इम्प्रेस करने में लगे हुए है. इस वीकेंड ‘लीडिंग लेडीज़ स्पेशल एपिसोड्स’ सेलिब्रेट किया जाएगा, जिसमें दिग्गज एक्ट्रेस तनुजा और शर्मिला टैगोर आने वाली है. इस दौरान शर्मिला ने अपनी आइकॉनिक आई मेकअप स्टाइल के बारे में बताया.
‘इंडियन आइडल 13’ इस बार काफी खास होने वाला है. 90 के दशक की लीजेंड़ एक्ट्रेस तनुजा और शर्मिला टैगोर शो में चार चांद लगाने वाली है. इसमें बिदिप्ता ने ‘ज़रा हौले हौले’ और ‘अब के सजन सावन’ गाने गाए. बिदिप्ता ने शर्मिला जी से गुजारिश कि किया कि वे अपना मशहूर आई मेकअप लगाएं और उनके साथ ‘अब के सजन सावन’ पर परफॉर्म करें.
शर्मिला टैगोर ने अपनी आइकॉनिक आई मेकअप स्टाइल के पीछे की कहानी सभी को बताया. एक्ट्रेस ने बताया, “मैं कश्मीर में फिल्म ‘तलाश’ की शूटिंग कर रही थी. नादिरा जी ने मुझे फोन किया और कहा कि जिस तरह से आप अपना आईलाइनर लगाती हैं, वो आपके चेहरे से मेल नहीं खाता. उन्होंने फिर एक आई पेंसिल का इस्तेमाल करने और फिर उसे स्मज करने का सुझाव दिया। तब से ही यह मेरा स्टाइल बन गया.”
Also Read: Indian Idol 11 के विनर Sunny Hindustani की गर्लफ्रेंड है विदेशी, PHOTOS
एक्ट्रेस तनुजा ने कंटेस्टेंट सेंजुति दास की परफॉर्मेंस की तारीफ की. सेंजुति ने ‘रोज शाम आती थी’ गाया था. तुनजा ने उनका गाना सुनकर कहा, “आपने इसे बड़े अच्छे एहसास के साथ गाया. आपने बहुत बढ़िया गाया. जब आपने गाना गाया, तो मैंने उन सभी भावनाओं को महसूस किया.”
गौरतलब है कि ‘इंडियन आइडल 13’ में इस बार ऋषि सिंह, अनुष्का पात्रा, प्रीतम रॉय, देबोस्मिता रॉय, सोनाक्षी कर एवं संचारी सेनगुप्ता, चिराग कोतवाल, शगुन पाठक, विनीत सिंह, नवदीप वडाली एवं रूपम भरनारिया, शिवम सिंह एवं काव्या लिमये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










