Imlie Upcoming Episode : आदित्य फिर से पहुंचा पगडंडिया, इमली को देखकर घरवालों का हुआ ये हाल

Updated at : 11 Jan 2021 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
Imlie Upcoming Episode : आदित्य फिर से पहुंचा पगडंडिया, इमली को देखकर घरवालों का हुआ ये हाल

Imlie Upcoming Episode : कुछ महीने पहले शुरू हुए 'इमली' (Imli) सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो टीआरपी कि लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है औऱ इसने कुंडली भाग्य को भी पीछे छोड़ दिया है. जारी ट्रैक के अनुसार, आदित्य अपना हनीमून छोड़कर किसी काम से पगडंडिया जाता है. साथ में वो इमली को भी ले जाता है औऱ सोचता है कि वो उसे पगडंडिया में छोड़ देगा.

विज्ञापन

Imlie Upcoming Episode : कुछ महीने पहले शुरू हुए ‘इमली’ (Imli) सीरियल को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शो टीआरपी कि लिस्ट में टॉप 5 में शामिल है औऱ इसने कुंडली भाग्य को भी पीछे छोड़ दिया है. जारी ट्रैक के अनुसार, आदित्य अपना हनीमून छोड़कर किसी काम से पगडंडिया जाता है. साथ में वो इमली को भी ले जाता है औऱ सोचता है कि वो उसे पगडंडिया में छोड़ देगा.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आदित्य गांव पहुंच चुका है और इमली को अपने घर जाने के लिए कहता है. आदित्य उसे पैसे भी देता है और कहता है कि वो और भी पैसे भेजता रहेगा. इमली उसे हिसाब करवाती है और कहती है कि इतने पैसे में क्या होगा. आदित्य कहता है कि उसके घरवालों ने जो किया, वो उसे अपना समझ कर ही किया.

इमली कहती है आपने मेरे अपनेपन का हिसाब लगा दिया. मालिनी दीदी की मां ने हमें सौ बार नौकरानी कहा, लेकिन हम नौकरानी नहीं हुए, लेकिन आपके आज इन पैसों के कारण हम नौकरानी बन गए. आदित्य को उसे पैसे लौटा देती ह. इधर मीठी इमली को यादकर रही होती है. इमली की मां को एहसास होता है कि वो आ रही है. दोनों एक-दूसरे को देख खुश हो जाती है.

Also Read: Kundali Bhagya Upcoming Episode : सृष्टि ने चुराया अक्षय का फोन, कृतिका की शादी से पहले प्रीता के सामने आया इतना बड़ा सच

इधर आदित्य घरवालों को कॉल करता है, जिसमें सब उसके घरवाले उससे इमली के बारे में पूछते है. आदित्य सबको बताता है कि वो घर चली गई है अपने. इधर इमली अपनी मां को आराम करने बोलती है. गांववाले पूछते है कि आदित्य के बारे में. वो सबको बताती है कि वो लॉज में ठहरे है. सत्यकाम उसे लेने जाने की बात करते है, लेकिन वो मना कर देती है.

अब तक आपने देखा कि आदित्य और मालिनी की शादी हो जाती है. आदित्य अपने घरवालों को बताने की कोशिश करता है, लेकिन इमली मना कर देती है. इमली सारे घरवालों से घुल-मिल गई है औऱ वो भी सबसे बहुत प्यार करने लगती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola