सैफ अली खान के बेटे Ibrahim Ali Khan ने इंस्टाग्राम पर किया डेब्यू, पलक तिवारी-आर्यन खान जैसे स्टार्स को किया फॉलो
Published by : Ashish Lata Updated At : 30 Apr 2024 2:16 PM
Ibrahim Ali Khan
Ibrahim Ali Khan Instagram Debut: सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम ने फाइनली इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. स्टारकिड सुहाना खान, आर्यन खान, पलक तिवारी जैसे स्टार्स को फॉलो करते है. अभिनेता के अभी 564K फॉलोअर्स है.
Ibrahim Ali Khan Instagram Debut: सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान अपने गुड लुक्स की वजह से अक्सर सुर्खयों में बने रहते हैं. स्टारकिड ने भले ही अभी तक बॉलीवुड में डेब्यू न किया हो, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है. फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं. अब इब्राहिम ने फाइनली इंस्टाग्राम पर डेब्यू कर लिया है. अभिनेता के वर्तमान में 564K फॉलोअर्स और 1 पोस्ट हैं.
इब्राहिम अली खान ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू
इब्राहिम अली खान ने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की है. जिसमें वह काफी क्लासी लग रहे हैं. उन्होंने उन्होंने ग्रीन कलर का शर्ट और ब्राउन पैंट्स पहने हैं. स्टारकिड की फॉलोइंग लिस्ट की बात करें तो आलिया भट्ट, सुहाना खान, आर्यन खान, प्रियंका चोपड़ा, पलक तिवारी, रोहित शेट्टी, टाइगर श्राफ, अर्जुन कपूर, खुशी कपूर, करीना कपूर, रणवीर सिंह, सारा अली खान, अनन्या पांडे और सोहा अली खान शामिल है.
Also Read- पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी कहा- प्यार की कभी, जब होना होगा…
Also Read- पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी कहा- प्यार की कभी, जब होना होगा…
Also Read- बर्फीली वादियों में भाई इब्राहिम के साथ मस्ती करते दिखीं सारा अली खान, तसवीरें वायरल
इब्राहिम अली खान के डेब्यू पर फैंस ने किया ये कमेंट
इब्राहिम अली खान के इंस्टाग्राम डेब्यू को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए. एक यूजर ने लिखा, “यह मेरा अगला क्रश है” स्ट्रिंग हार्ट इमोजी के साथ.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”इब्राहिम कितना हॉट है… अब उनके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने का मौका मिलेगा.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप अपने जीवन में हर चीज बेस्ट पाने के हकदार हैं और मुझे पता है कि आप सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करेंगे. मैं आपकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे पता है कि आप अगली बड़ी चीज बनेंगी, क्योंकि हर कोई पहले से ही आपका दीवाना है, जिसमें मैं भी शामिल हूं.”
इन फिल्मों में दिखाई देंगे इब्राहिम अली खान
इस बीच, वर्कफ्रंट की बात करें तो, इब्राहिम अली खान जल्द ही काजोल और पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत सरजमीन के साथ स्क्रीन पर अपनी शुरुआत करेंगे. फिल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी ने किया है. उनके पास एक रोमांटिक-कॉम, नादानियां भी है, जिसमें वह खुशी कपूर के साथ दिखाई देंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










