पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी कहा- प्यार की कभी, जब होना होगा...

Published by : Ashish Lata Updated At : 03 Apr 2023 10:22 AM

विज्ञापन

पलक तिवारी ने इब्राहिम अली खान संग लिंकअप की खबरों पर कहा कि मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है. मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं. जबकि प्यार की कभी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, जब प्यार होना होगा, तो अपने आप हो जाएगा''.

विज्ञापन

टीवी इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. अपने लॉन्च को लेकर पलक चर्चा में बनी रहती है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, यहां वो अपने ग्लैमरस तसवीरों से फैंस को दीवाना बनाती है. पलक कई म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुकी हैं. उनके पास संजय दत्त के साथ ‘द वर्जिन ट्री’ भी है. अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर लव लाइफ पर खुलकर बातचीत की है.

सलमान खान-संजय दत्त के साथ काम करना सपने जैसा था

पलक तिवारी ने द टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अपने बॉलीवुड डेब्यू को लेकर कहा कि मैं दो फिल्मों में नजर आने वाली हुं. हां इस बात से सहमत हुं कि किसी भी फिल्म में मैं मुख्य भूमिका में नहीं हुं, लेकिन जब आपको अपने करियर की शुरुआत में सलमान खान और संजय दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करने का मौका मिलता है, तो यह आप ठुकरा नहीं सकते. मैं जिन कलाकारों के साथ काम कर रही हुं, उनसे कम्पटीशन नहीं है, बल्कि सीखने की लालसा है.

https://www.instagram.com/p/CqaE-SDDhPJ/
सलमान और संजय सर सेट पर सबको एक जैसा करते हैं ट्रीट

अभिनेत्री ने आगे कहा कि सलमान और संजय से सीखने का यह मौका पाने के लिए बहुत आभारी महसूस करती हूं. इतने शुरुआती चरण में ऐसे बोनाफाइड सुपरस्टार्स के साथ काम करने में सक्षम होने के लिए मैं बहुत आभारी हूं. उनके पास बहुत कुछ समान है – यह केवल उनके बारे में नहीं है, वे एक सीन को बहुत कुछ देते हैं. वे सभी को सहज बनाने के लिए अच्छा माहौल रखते हैं. जो लोग कैमरा के पीछे हैं, उनका सम्मान करते हैं.

https://www.instagram.com/p/CoMpQl4tgm3/
मेन लीड के तौर पर कब दिखेंगी पलक तिवारी

पलक तिवारी से जब पूछा गया कि वह फिल्मों में मेन लीड के तौर पर कब दिखेंगी. जिसपर बिजली बिजली एक्ट्रेस ने कहा, ”ऐसा करने के लिए मेरे आगे मेरा पूरा करियर है, चाहे वह सोलो-हीरोइन प्रोजेक्ट हो या रोमांटिक फिल्म. ये ऐसे अवसर हैं, जो हर समय मेरे पास आएंगे. हालांकि, मुझे हर बार सलमान सर या संजय सर के साथ काम करने का मौका नहीं मिलेगा. इसलिए, मैंने सब कुछ छोड़ दिया और मौके का फायदा उठाया.”

https://www.instagram.com/p/CnResmHNetZ/
Also Read: किसी दिन जज बनकर इस मंच पर जरूर लौटूंगा… Indian Idol 13 Winner ऋषि सिंह को इस सिंगर से मिलने की है ख्वाहिश
रिलेशनशिप पर क्या बोली पलक तिवारी

पलक तिवारी से जब पूछा गया कि दिल की बातों का क्या? आपको अक्सर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम के साथ हैंगआउट करते देखा गया है, जिससे लिंकअप की अफवाहें उड़ रही हैं. इसपर पलक ने कहा कि ”दो फिल्मों की शूटिंग ने मुझे जीवन में बहुत व्यस्त और संतुष्ट रखा है. यह मेरा एकमात्र फोकस है, और यह मेरे लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष है.” वह अफवाहों को खारिज करते हुए कहती हैं, ”मैं इन अफवाहों पर ध्यान नहीं देती, क्योंकि यह मेरे पेशे का एक हिस्सा है. मैं इसके बजाय अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं. जबकि प्यार की कभी भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है, जब प्यार होना होगा, तो अपने आप हो जाएगा”.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola