Housefull 5: अक्षय कुमार की फिल्म में इन 5 हसीनाओं की हुई एंट्री, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म 2025 में रिलीज होगी. अब कॉमेडी मूवी में पांच फीमेल लीड की एंट्री हुई है.
Housefull 5: साजिद नाडियाडवाला और अक्षय कुमार ‘हाउसफुल 5’ के साथ एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए तैयार है. पांचवीं किस्त ज्यादा स्टार पावर और हंसी का वादा करती है. 2025 में रिलीज के लिए तैयार, हाउसफुल 5 में अक्षय कुमार मेन लीड में होंगे. उनके साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त, फरदीन खान, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, जैकी श्रॉफ और डिनो मोरिया भी नजर आएंगे.
हाउसफुल 5 में होंगी ये 5 फीमेल लीड
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, हाउसफुल 5 में पांच फीमेल लीड भी होंगी. जिसमें जैकलीन फर्नांडीज, नरगिस फाखरी, सोनम बाजवा, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा शामिल है. साजिद नाडियाडवाला इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि कास्टिंग सही हुई है और ‘हाउसफुल 5’ की गैंग अब लॉक हो गई है.
कब से शुरू होगी हाउसफुल 5 की शूटिंग
हाउसफुल 5 की शूटिंग 15 सितंबर को लंदन में 45 दिनों के मैराथन शेड्यूल के साथ शुरू होगी. सूत्र ने कहा, ”वे लंदन में कुछ सीन्स के साथ शुरुआत करेंगे और फिर क्रूज की ओर बढ़ेंगे, जहां एंटरटेनमेंट की बारिश होगी, जो बाद में थियेटर्स में दर्शकों को खूब हंसाएगी.”
कब रिलीज होगी फिल्म
लंदन शूट के बाद, टीम साल के अंत में दूसरे शेड्यूल के लिए मुंबई लौटेगी. सूत्र ने कहा, “हाउसफुल 5’ बकरीद के साथ 6 जून, 2025 को अपनी नियोजित रिलीज के लिए ट्रैक पर है. फिल्म अक्षय कुमार को उनकी सिग्नेचर कॉमिक जॉनर में वापस लाएगी, जिसमें उनके कैरेक्टर की विशेषता उनकी यादगार ‘हाउसफुल’ भूमिकाओं, सैंडी और सुंडी जितनी ही उभरने की उम्मीद है.
Also Read- Housefull 5: जबरदस्त हंसी और पागलपंती का नया दौर: कौन सा सुपरस्टार बनेगा हंसी का राजा?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










