मिनी फार्म में रह रहे हैं पैट्रिक डेम्प्से

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:41 PM

विज्ञापन

‘ग्रे’ज एनाटॉमी’ के स्टार पैट्रिक डेम्प्से ने अपने मालिबू इस्टेट को एक मिनी फार्म में तब्दील कर दिया है. नेशनल इन्क्वायरर मैगजीन की खबर में कहा गया है कि 47 वर्षीय अभिनेता और उनकी पत्नी जिलियन का घर एक बंकर में तब्दील हो गया है जहां पशु, बारिश के लिए शावर, बगीचा आदि सब कुछ […]

विज्ञापन

‘ग्रे’ज एनाटॉमी’ के स्टार पैट्रिक डेम्प्से ने अपने मालिबू इस्टेट को एक मिनी फार्म में तब्दील कर दिया है.

नेशनल इन्क्वायरर मैगजीन की खबर में कहा गया है कि 47 वर्षीय अभिनेता और उनकी पत्नी जिलियन का घर एक बंकर में तब्दील हो गया है जहां पशु, बारिश के लिए शावर, बगीचा आदि सब कुछ हैं.

उनसे जुड़े एक शख्स ने बताया ‘पैट्रिक अब अपने मिनी फार्म से ही काम कर रहे हैं. वहां सब्जियों का बहुत बड़ा बगीचा है, 60 से अधिक मुर्गियां हैं, मछलियों से भरा एक तालाब है और पालतू गधे भी. पैट्रिक और जिल ने इस मकान को बाहरी दुनिया से दूर एक सुरक्षित स्थान के तौर पर रखा है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola