अपना दूसरा एलबम लॉन्च करेंगी पैरिस हिल्टन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:40 PM
सोशलाइट पैरिस हिल्टन के बारे में खबर है कि वे इन गर्मियों में अपना हाउस म्यूजिक एलबम लॉन्च करेंगी. इसके लिए उन्होंने बर्डमैन्स के रिकॉर्ड लेबल के साथ करार किया है. प्राप्त खबरों के अनुसार ईडीएम नाम के इस एलबम का निर्माण एफ्रोजैक करेंगे और इसमें ली वायने जैसे ही वाईएमसीएमबी हिपहॉप एक्ट भी दिखेंगे. […]
सोशलाइट पैरिस हिल्टन के बारे में खबर है कि वे इन गर्मियों में अपना हाउस म्यूजिक एलबम लॉन्च करेंगी. इसके लिए उन्होंने बर्डमैन्स के रिकॉर्ड लेबल के साथ करार किया है.
प्राप्त खबरों के अनुसार ईडीएम नाम के इस एलबम का निर्माण एफ्रोजैक करेंगे और इसमें ली वायने जैसे ही वाईएमसीएमबी हिपहॉप एक्ट भी दिखेंगे.
कैश मनी के बर्डमैन ने ट्विटर पर पोस्ट किया, ‘‘इस परिवार में आपका स्वागत है पैरिस.’’ पैरिस ने भी जवाब में ट्विट किया, ‘‘धन्यवाद बॉस… इस परिवार का हिस्सा बनकर मैं भी बहुत खुश हूं.’’ 32 वर्षीय पैरिस ने वायने के साथ रिकॉर्ड किए गए अपने गाने को भी पोस्ट किया और लिखा, ‘‘यह गीत मुङो बहुत पसंद है, इसे मैंने लिल वायने के साथ रिकॉर्ड किया था.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










