महंगा पड़ा डरावनी फिल्म देखना, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

तिरवन्नामलाई (तमिलनाडु): शहर के एक सिनेमाघर में एक डरावनी फिल्म देखते हुए 65 साल के एक शख्स की दिल का दौरा पडने से मौत हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले का रहने वाला शख्स कल अपने दोस्त के साथ हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कांजरिंग 2′ देख रहा था तभी […]
विज्ञापन
तिरवन्नामलाई (तमिलनाडु): शहर के एक सिनेमाघर में एक डरावनी फिल्म देखते हुए 65 साल के एक शख्स की दिल का दौरा पडने से मौत हो गयी. पुलिस ने आज बताया कि आंध्र प्रदेश के कडापा जिले का रहने वाला शख्स कल अपने दोस्त के साथ हॉलीवुड हॉरर फिल्म ‘द कांजरिंग 2′ देख रहा था तभी उसने बेचैनी की शिकायत की और बेहोश हो गया.
पुलिस के मुताबिक उसे यहां एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि इस शख्स को पहले भी दिल का दौरा पड चुका है. उसके परिवार ने मामला दर्ज नहीं कराने का फैसला किया और शव को अंतिम संस्कार के लिए आंध्र प्रदेश ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










