....जब डीकेप्रियो होटल में ही भूल गये ऑस्कर ट्रॉफी, देखें वीडियो
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Mar 2016 3:26 PM
लंदन : अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता हॉलीवुड स्थित ‘अगो’ नामक एक होटल से अपने ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर’ पुरस्कार के बगैर ही बाहर जाते हुए दिख रहे हैं. डिकेप्रियो को फिल्म ‘द रेवनेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला है. ‘फीमेल फर्स्ट’ के अनुसार, 88वें अकादमी पुरस्कारों […]
लंदन : अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो का एक वीडियो सामने आया है जिसमें अभिनेता हॉलीवुड स्थित ‘अगो’ नामक एक होटल से अपने ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता ऑस्कर’ पुरस्कार के बगैर ही बाहर जाते हुए दिख रहे हैं. डिकेप्रियो को फिल्म ‘द रेवनेंट’ के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार मिला है.
‘फीमेल फर्स्ट’ के अनुसार, 88वें अकादमी पुरस्कारों में पुरस्कार जीतने वाले 41 वर्षीया अभिनेता की ‘अगो’ से निकलकर एक कार में जाने के दौरान की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं. इस वीडियो क्लिप में ‘द रेवनैंट’ के अभिनेता के हाथ में शराब की बोतल है और ऑस्कर ट्रॉफी पकड़ा एक शख्स उनके पास दौड़ते हुए आता है और इसे डिकैप्रियो को देने की कोशिश करता है.
व्यक्ति उनसे पूछता है : ‘क्या आपको यह चाहिए ?’ इस सवाल पर अभिनेता बडे शांत लहजे में उसे जवाब देते हैं : ‘इसे आप डैन को दे दीजिए.’ डॉल्बी थिएटर में पुरस्कार समारोह खत्म हो जाने के बाद एक जश्न में शरीक हुए थे जिसके बाद उन्हें ‘गवर्नर्स बॉल’ और ‘वैनिटी फेयर’ जाना था, लेकिन इससे पहले उन्होंने अगो जाने का फैसला किया ताकि वह अपने दोस्तों के साथ जश्न मना सकें.
वीडियो साभार – यूट्यूब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










