सेलेना गोमेज के साथ देखे गए जस्टिन बीबर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:38 PM

विज्ञापन

मशहूर किशोर पॉप गायक जस्टिन बीबर को लॉस एंजिलिस के सुपरक्लब में अपनी पूर्व प्रेमिका सेलेना गोमेज के साथ देखा गया है. ऐस शोबिज की खबर के मुताबिक, इस 19 वर्षीय गायक को गोमेज के साथ नाइट आउट का आनंद लेते देखा गया, जिससे दोनों के फिर से जुड़ने की अफवाहों को बल मिला है. […]

विज्ञापन

मशहूर किशोर पॉप गायक जस्टिन बीबर को लॉस एंजिलिस के सुपरक्लब में अपनी पूर्व प्रेमिका सेलेना गोमेज के साथ देखा गया है. ऐस शोबिज की खबर के मुताबिक, इस 19 वर्षीय गायक को गोमेज के साथ नाइट आउट का आनंद लेते देखा गया, जिससे दोनों के फिर से जुड़ने की अफवाहों को बल मिला है.

बीबर अपने डीजे मित्र टे जेम्स के जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने क्लब आए थे. वह और गोमेज रात 11.30 बजे के करीब पिछले दरवाजे से चोरी छिपे क्लब में दाखिल हुए और क्लब छोड़ने से पहले दोनों को एक दूसरे का हाथ थामे और डांस करते हुए देखा गया.

इसके बाद गोमेज को बीबर के कलाबसास स्थित घर से बाहर निकलते भी देखा गया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola