गिरफ्तारी के बाद काम पर लौट आये विदरस्पून
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:30 PM
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रीज विदरस्पून के पति जिम टोथ पिछले हफ्ते की गिरफ्तारी के बाद अपने काम पर लौट गए हैं. ओके पत्रिका की खबरों के मुताबिक टोथ को यहां अपने सीएए कार्यालय के पास वाहन चलाते देखा गया. इस दौरान वह भूरे रंग का सूट, नीला और उजला चेक शर्ट और आसमानी रंग […]
ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री रीज विदरस्पून के पति जिम टोथ पिछले हफ्ते की गिरफ्तारी के बाद अपने काम पर लौट गए हैं.
ओके पत्रिका की खबरों के मुताबिक टोथ को यहां अपने सीएए कार्यालय के पास वाहन चलाते देखा गया. इस दौरान वह भूरे रंग का सूट, नीला और उजला चेक शर्ट और आसमानी रंग के टाई पहने हुए थे. यहां पर वह प्रतिभा एजेंट के तौर पर काम करते हैं.
पिछले सप्ताह शुक्रवार को जाजिर्या के अटलांटा में टोथ और विदरस्पून को गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में पुलिसकर्मी उनकी कार को उठा ले गए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










