ग्रैमी पुरस्कार विजेता नताली कोल का निधन

लॉस एंजिलिस : कई बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली गायिका नताली कोल का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. वह ‘अनफॉरगेटेबल’, ‘इन्सेपरेबल’ और ‘दिस विल बी’ जैसे गीतों के लिए जानी जाती हैं. वह लॉस एंजिलिस में डिज्नी हॉल में नए साल की पूर्व संध्या पर एक कंसर्ट करने वाली थीं, लेकिन बीमारी […]
लॉस एंजिलिस : कई बार ग्रैमी पुरस्कार जीतने वाली गायिका नताली कोल का 65 साल की उम्र में निधन हो गया. वह ‘अनफॉरगेटेबल’, ‘इन्सेपरेबल’ और ‘दिस विल बी’ जैसे गीतों के लिए जानी जाती हैं. वह लॉस एंजिलिस में डिज्नी हॉल में नए साल की पूर्व संध्या पर एक कंसर्ट करने वाली थीं, लेकिन बीमारी की वजह से एक महीने पहले ही उन्होंने अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया था.
हॉलीवुड रिपोर्टर ने कोल के प्रचारक मॉरीन ओ कोनोर के हवाले से कहा कि गायिका-गीतकार का 31 दिसंबर को लॉस एंजिलिस के एक अस्पताल में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते निधन हो गया. उनके परिवार ने एक बयान में कहा, ‘बडे दुख के साथ आप सबको बताना पड रहा है कि हमारी मां एवं बहन का निधन हो गया है. वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगी.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










