ब्राउन पर हुआ 376 डालर का जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
रैपर क्रिस ब्राउन ने अपने निजी आवास पर एक विशालकाय पेंटिंग बनवा कर आफत मोल ले ली. शहर की आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में शहर प्रशासन ने उन पर 376 डॉलर का जुर्माना कर दिया. एस शोबिज की खबर में कहा गया है कि 24 वर्षीय ब्राउन के पड़ोसियों ने शिकायत की […]
रैपर क्रिस ब्राउन ने अपने निजी आवास पर एक विशालकाय पेंटिंग बनवा कर आफत मोल ले ली. शहर की आचार संहिता
का उल्लंघन करने के आरोप में शहर प्रशासन ने उन पर 376 डॉलर का जुर्माना कर दिया.
एस शोबिज की खबर में कहा गया है कि 24 वर्षीय ब्राउन के पड़ोसियों ने शिकायत की थी कि ब्राउन के चार मंजिला मकान की एक दीवार पर जो पेंटिंग की गई है वह अत्यंत भयावह लगती है. इस पेंटिंग में नुकीले दांत और बड़ी बड़ी आंखों वाले भूतों जैसी कुछ रचनाएं हैं.
हॉलीवुड डेल सिविक एसोसिएशन के अध्यक्ष पेट्टी नेग्री ने कहा कि उन्हें कई लोगों ने फोन पर और ईमेल भेज कर शिकायत की कि इस पेंटिंग से बच्चे डरते हैं.
यही शिकायतें ब्राउन पर जुर्माने का कारण बन गईं. नेग्री ने कहा ‘उम्मीद है कि अब ब्राउन एक अच्छे पड़ोसी साबित होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










