मैंने 12 साल की उम्र में चुराई थी कार : जेसिका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:36 PM
सिन सिटी की स्टार जेसिका अल्बा ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने माता पिता की कार चुराई थी और 11 साल की ही उम्र में उन्होंने शराब में दिलचस्पी लेनी शुरु कर दी थी. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा कि बचपन में वे बहुत शरारती […]
सिन सिटी की स्टार जेसिका अल्बा ने यह स्वीकार किया कि उन्होंने 12 साल की उम्र में अपने माता पिता की कार चुराई थी और 11 साल की ही उम्र में उन्होंने शराब में दिलचस्पी लेनी शुरु कर दी थी.
कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, अभिनेत्री ने कहा कि बचपन में वे बहुत शरारती थीं. 32 वर्षीय इस अभिनेत्री को उनके पति कैश वारेन से दो बेटियां हैं.
अल्बा ने कहा, हमने अनायास ही वाइल्ड टर्की ( व्हीस्की ) का सेवन किया था. उस वक्त मेरी उम्र 11 साल थी. इस अपराध स्वीकृति पर अल्बा की मां ने कहा, ‘‘यह बहुत चौंकाने वाला है कि तुमने छठी ग्रेड में ही वाइल्ड टर्की पी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










