केटी प्राइस के बेटे का नाम जेट रिवेरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2013 4:23 PM
लंदन: मॉडल केटी प्राइस ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जेट रिवेरा रखा गया है.समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ के अनुसार गर्भ से जुड़ी जटिलताओं के कारण 35 साल की केटी को एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उन्होंने पिछले हफ्ते समय से आठ सप्ताह पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया. […]
लंदन: मॉडल केटी प्राइस ने बेटे को जन्म दिया है जिसका नाम जेट रिवेरा रखा गया है.समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ के अनुसार गर्भ से जुड़ी जटिलताओं के कारण 35 साल की केटी को एक अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां उन्होंने पिछले हफ्ते समय से आठ सप्ताह पहले ही बच्चे को जन्म दे दिया.
केटी ने कहा, ‘‘मैं बुरे ख्वाब से गुजरी हूं. बच्चे की धड़कन भी काफी धीमी थी.’’बच्चे का वजन पांच पाउंड है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है. केटी का यह चौथा बच्चा है तथा मौजूदा पति केयर्न हेलर से यह पहला बच्चा है. हारवे, जूनियर तथा प्रिंसेज नामक तीन बच्चे पहले से हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










