विमान हादसे में हैरिसन फोर्ड की बुरी तरह जख्मी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस के बाहरी इलाके में स्थित गोल्फ कोर्स पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण अभिनेता हैरिसन फोर्ड गंभीर रुप से घायल हो गए हैं. सेलिबेट्री वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार 72 वर्षीय अभिनेता को सिर में गंभीर चोट आई है. लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता […]
विज्ञापन
लॉस एंजिलिस : अमेरिका के लॉस एंजिलिस के बाहरी इलाके में स्थित गोल्फ कोर्स पर एक छोटे विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने के कारण अभिनेता हैरिसन फोर्ड गंभीर रुप से घायल हो गए हैं.
सेलिबेट्री वेबसाइट टीएमजेड के अनुसार 72 वर्षीय अभिनेता को सिर में गंभीर चोट आई है. लॉस एंजिलिस अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता एरिक स्कॉट ने हैरिसन की पहचान नहीं की है, लेकिन कहा कि कल हुए इस हादसे में एकल ��ंजन वाले विमान का पायलट गंभीर रुप से घायल हो गया. स्कॉट ने कहा, ‘‘हम अपने किसी मरीज के नाम का खुलासा नहीं कर सकते.’’ इस हादसे को लेकर अधिक विवरण नहीं मिल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










