गम भुलाने के लिए फिल्मों पर ध्यान लगा रही हैं क्रिस्टीन स्टीवर्ट

Updated:
विज्ञापन
गम भुलाने के लिए फिल्मों पर ध्यान लगा रही हैं क्रिस्टीन स्टीवर्ट

अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट अभी तक अपने पूर्व प्रेमी रॉबर्ट पैटिंसन के साथ टूटे रिश्ते से उबर नहीं पाई हैं.खबर है कि इसी कारण स्टीवर्ट अपने गम से छुटकारा के लिए फिल्मों पर अपना ध्यान लगा रही हैं. शोबिज स्पाई की खबर के अनुसार 23 वर्षीय ट्वाईलाइट स्टार के बारे में कहा जा रहा है कि […]

विज्ञापन

अभिनेत्री क्रिस्टीन स्टीवर्ट अभी तक अपने पूर्व प्रेमी रॉबर्ट पैटिंसन के साथ टूटे रिश्ते से उबर नहीं पाई हैं.खबर है कि इसी कारण स्टीवर्ट अपने गम से छुटकारा के लिए फिल्मों पर अपना ध्यान लगा रही हैं.

शोबिज स्पाई की खबर के अनुसार 23 वर्षीय ट्वाईलाइट स्टार के बारे में कहा जा रहा है कि वे इस वक्त पीटर सैटलर की कैंप एक्स रे पर पूरा ध्यान लगा रही हैं और वे अपने पिछले रिश्ते के बारे में किसी भी सवाल से कन्नी काट रही हैं.एक सूत्र ने कहा, जहां तक रॉब का सवाल है तो वे अब भी उन्हें याद करती हैं लेकिन अपने दोस्तों से वे उनके बारे में बात नहीं करना चाहतीं.

वे फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं. उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों को खास तौर पर हिदायत दे रखी है कि कोई उनके सामने रॉब का नाम नहीं लेगा और उनसे यह भी नहीं पूछेगा कि वे कैसी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola