डेविड गैंडी और समांथा बार्क की राहें हुयी जुदा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Jul 2013 11:43 AM
मॉडल डेविड गैंडी और हॉलीवुड अभिनेत्री समांथा बार्क दो महीनों तक डेटिंग करने के बाद अब अलग हो गये हैं.मेट्रो ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, डोलके एंड गैबाना की मॉडल ने खुलासा किया है कि लेस मिजरेबल की 22 वर्षीय अभिनेत्री के साथ उनकी डेटिंग समाप्त हो गयी है और उन्होंने यह भी संकेत दिया […]
मॉडल डेविड गैंडी और हॉलीवुड अभिनेत्री समांथा बार्क दो महीनों तक डेटिंग करने के बाद अब अलग हो गये हैं.मेट्रो ऑनलाइन की खबरों के मुताबिक, डोलके एंड गैबाना की मॉडल ने खुलासा किया है कि लेस मिजरेबल की 22 वर्षीय अभिनेत्री के साथ उनकी डेटिंग समाप्त हो गयी है और उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यह अलगाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है.
लंदन ब्रिज में जॉनी वॉकर ब्लू लेबर पार्टी के दौरान 33 वर्षीय गैंडी ने कहा ‘इस समय मैं बिल्कुल अकेला हूं. गर्मियों में पहले लॉस एंजिलिस और फिर न्यूयार्क जा रहा हूं. समांथा लॉस एंजिलिस जा चुकी हैं. मैं वहां उन्हें देखने नहीं जा रहा हूं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










