मैं जस्टिन बीबर के साथ हूं : स्कूटर ब्रॉन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:55 PM
जस्टिन बीबर के प्रबंधक स्कूटर ब्रॉन ने विवादों घिरे बीबर का साथ देते हुए कहा है कि गायक का ‘दिल साफ’ है और वह सबकी नजरों के बीच बड़े हो रहे हैं. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, ‘बेबी’ जैसा हिट एलबम देने वाला यह गायक बुरे बर्ताव के लिए लगातार चर्चा में रहा है. […]
जस्टिन बीबर के प्रबंधक स्कूटर ब्रॉन ने विवादों घिरे बीबर का साथ देते हुए कहा है कि गायक का ‘दिल साफ’ है और वह सबकी नजरों के बीच बड़े हो रहे हैं.
कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, ‘बेबी’ जैसा हिट एलबम देने वाला यह गायक बुरे बर्ताव के लिए लगातार चर्चा में रहा है. इसमें कैलिफोर्निया में पड़ोसियों को नाराज करने और फोटोग्राफरों के साथ झड़प के आरोपों की पुलिसिया जांच भी शामिल है.
हाल ही में ऐसी अफवाहें भी थीं कि ब्रॉन अब इस किशोर स्टार के साथ अपना धैर्य खोने लगे हैं लेकिन प्रबंधक ने ऐसी अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि बीबर की ये सारी परेशानियां उम्र बढ़ने के कारण हैं.
ट्विटर पर ब्रॉन ने लिखा, ‘‘जस्टिन बीबर का दिल अभी भी अच्छा, साफ और दूसरों की परवाह करने वाला है. मुझे इसके कई उदाहरण मिले. मुझे इस बच्चे पर गर्व है और मैं इसे प्यार करता हूं. मैं हमेशा इसके साथ हूं. वह बड़ा हो रहा है और ऐसे समय में बड़ा हो रहा है जब दुनिया उसे देख रही है. वह अच्छा बनना चाहता है.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










