पेरिस अपने पिता की तरह मजबूत : डेबी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:55 PM
पेरिस जैक्सन की मां डेबी रोव का कहना है कि उनकी बेटी अपने पिता ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की तरह ही मजबूत है. यूएस मैगजीन की खबर में कहा गया है कि रोव ने अपनी बिटिया के कथित आत्महत्या के प्रयास के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उन्होंने समर्थन […]
पेरिस जैक्सन की मां डेबी रोव का कहना है कि उनकी बेटी अपने पिता ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की तरह ही मजबूत है.
यूएस मैगजीन की खबर में कहा गया है कि रोव ने अपनी बिटिया के कथित आत्महत्या के प्रयास के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा. माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर उन्होंने समर्थन के लिए प्रशंसकों का आभार व्यक्त किया है.
ट्विटर पर रोव ने अपने पोस्ट में लिखा है ‘जिस तरह आप लोगों ने समर्थन दिया और पेरिस के लिए प्रार्थना की उसके बाद मेरे बेटी ने मुझसे उसकी ओर से आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करने के लिए कहा है.
’
15 वर्षीय पेरिस ने 5 जून को कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया. फिलहाल उसका लॉसएंजिलिस स्थित यूसीएलए मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










