मेरी शादीशुदा लाईफ अच्छी चल रही है : केरी कटोना

लंदन : जानीमानी गायिका केरी कटोना ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में नकारात्मक खबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है. उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है. डेली मिरर की खबर के अनुसार गायिका के बारे में यह खबर आयी थी कि उन्होंने […]
लंदन : जानीमानी गायिका केरी कटोना ने अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में नकारात्मक खबरों का खंडन किया है. उनका कहना है कि उनकी शादीशुदा जिंदगी बहुत अच्छी चल रही है. उन्हें उनके सपनों का राजकुमार मिल गया है.
डेली मिरर की खबर के अनुसार गायिका के बारे में यह खबर आयी थी कि उन्होंने इस क्रिसमस पर केप वेड्रे में परिवार के साथ छुट्टियां बिताने की योजना इसलिए स्थगित कर दी है क्योंकि उनके पति जार्ज काय एक ईष्यालु व्यक्ति की तरह बर्ताव कर रहे थे.
कटोना ने इस खबर को बकवास करार देते हुए ट्विटर पर लिखा, ‘हर लडकी का सपना होता है कि उसे उसके सपनों का राजकुमार मिले. लेकिन मुझे मेरा राजकुमार पहले ही मिल गया है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




