अगली बांड फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे हैं सैम मेंडेस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:53 PM

विज्ञापन

हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक सैम मेंडेस बांड सीरीज की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं. मेंडेस ने ही इससे पहले बांड सीरीज की आखिरी फिल्म ‘स्काईफॉल’ का निर्देशन किया था और ऐसी संभावना है कि वह ‘स्काईफॉल’ के सीक्वल का निर्देशन कर सकते हैं. मेंडेस ने कहा कि वह फिल्म के निर्माताओं के साथ […]

विज्ञापन

हॉलीवुड के फिल्म निर्देशक सैम मेंडेस बांड सीरीज की अगली फिल्म का निर्देशन कर सकते हैं.

मेंडेस ने ही इससे पहले बांड सीरीज की आखिरी फिल्म ‘स्काईफॉल’ का निर्देशन किया था और ऐसी संभावना है कि वह ‘स्काईफॉल’ के सीक्वल का निर्देशन कर सकते हैं.

मेंडेस ने कहा कि वह फिल्म के निर्माताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं. लेकिन इस समय वह अपनी दूसरी फिल्मों को लेकर व्यस्त हैं, इस वजह से वह बांड सीरीज की फिल्म के लिए जल्द नहीं लौटना चाहते. मेंडेस ने कहा, ‘‘मैं फिल्म को लेकर कुछ कह नहीं सकता. मेरी उनके साथ बातचीत चल रही है.’’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola