लेडी गागा को मेरा साथ पसंद नहीं : चेर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:52 PM

विज्ञापन

गायिका चेर ने इस बात का खुलासा किया है कि पॉप स्टार लेडी गागा उनके आने वाले एलबम में नहीं होंगी क्योंकि गागा उनके साथ इस एलबम में काम नहीं कर रही हैं. डिजिटल स्पाई की खबर के अनुसार, 67 वर्षीय गायिका ने इस बात पर जोर दिया कि इन दोनों की जोडी जबरदस्त थी, […]

विज्ञापन

गायिका चेर ने इस बात का खुलासा किया है कि पॉप स्टार लेडी गागा उनके आने वाले एलबम में नहीं होंगी क्योंकि गागा उनके साथ इस एलबम में काम नहीं कर रही हैं.

डिजिटल स्पाई की खबर के अनुसार, 67 वर्षीय गायिका ने इस बात पर जोर दिया कि इन दोनों की जोडी जबरदस्त थी, लेकिन अब गागा उनके नये एलबम में उनके साथ नहीं होंगी. उन्होंने कहा, मैंने गागा के साथ गाने गाये हैं और मैं समझती हूं कि वह बहुत जबरदस्त था. मुझे लगता है कि उनकी प्रस्तुति अच्छी होती है लेकिन उन्हें यह पसंद भी नहीं है.

‘क्लोजर टू द ट्रथ’ नाम के इस नये एलबम के बारे में चेर ने कहा, इस एलबम के गाने सच में बहुत अच्छे हैं. इनमें डांस सॉन्ग हैं और इनमें मस्ती भी है. कुछ गाने जबान पर चढने वाले भी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola