कीथ अर्बन के साथ काम नहीं करेंगी निकोल किडमैन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jul 2013 1:49 PM

विज्ञापन

खबर है कि हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने अपने पति कीथ अर्बन के साथ काम करने से इंकार कर दिया है. शोबिज स्पाई की खबरों के मुताबिक, कंटरी म्यूजिक के 45 वर्षीय गायक ने यूनिवर्सल स्टूडियो की एक रोमांटिक हास्य फिल्म में भूमिका के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें उम्मीद थी कि वह 46 वर्षीय […]

विज्ञापन

खबर है कि हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने अपने पति कीथ अर्बन के साथ काम करने से इंकार कर दिया है.

शोबिज स्पाई की खबरों के मुताबिक, कंटरी म्यूजिक के 45 वर्षीय गायक ने यूनिवर्सल स्टूडियो की एक रोमांटिक हास्य फिल्म में भूमिका के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें उम्मीद थी कि वह 46 वर्षीय किडमैन के साथ काम कर सकेंगे. बहरहाल, किडमैन ने उनके साथ काम करने से मना कर दिया.

एक सूत्र ने बताया कि अर्बन की अभिनय महत्वाकांक्षाओं को किडमैन का समर्थन है. पर वह उनके साथ काम नहीं करना चाहतीं क्योंकि उन्हें लगता है कि टॉम क्रूज के साथ वैवाहिक रिश्ते तब से खराब होने लगे थे जब दोनों ने ‘आईज वाइड शट’ में साथ काम किया था. किडमैन को डर है कि कहीं फिर ऐसा न हो….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola