जेसिका अल्बा ने बताया, मां बनना था जोखिम भरा

लंदन: जानीमानी हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका जज्बा ने मां बनने के दौरान के कुछ पलों को शेयर किया है. उनका कहना है कि उनके लिए मां बनना बहुत जोखिम भरा था क्योंकि इसकी वजह से उन्हें अपने करियर को विराम देना पडा था. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 33 वर्षीय अभिनेत्री अल्बा की दो बेटियां.. […]
लंदन: जानीमानी हॉलीवुड अभिनेत्री जेसिका जज्बा ने मां बनने के दौरान के कुछ पलों को शेयर किया है. उनका कहना है कि उनके लिए मां बनना बहुत जोखिम भरा था क्योंकि इसकी वजह से उन्हें अपने करियर को विराम देना पडा था. कॉन्टैक्ट म्यूजिक की खबर के अनुसार, 33 वर्षीय अभिनेत्री अल्बा की दो बेटियां.. छह वर्षीय हॉनर और तीन वर्षीय हैवेन हैं.
अल्बा का कहना है कि जब वह 28 वर्ष की थीं तब उनके लिए अपना परिवार शुरु करने की खातिर हॉलीवुड से कुछ समय तक दूर रहना बहुत ही मुश्किल था.
उन्होंने कहा,’यहां तक कि मेरे लिए मां बनना जोखिम भरा था. इसका मतलब अपने करियर से दूर होना था. 28 वर्ष की उम्र में मुझे परिणाम की परवाह किए बिना प्राथमिकताएं बदलनी थीं.’ हालांकि अल्बा का मानना है कि जब वह साल 2011 में 30 वर्ष की हुयीं तब वह बहुत बदल चुकीं थीं.
उन्होंने कहा,’जब मैं 30 साल की हुई तब मेरे अंदर साहस आ चुका था. मैंने अपने परिवार और अपने बच्चों को देखते हुए अपनी प्राथमिकताएं तय की. मैंने हॉलीवुड से अलग काम भी किया और मुझे खुशी है कि मैंने यह किया.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




