जॉर्ज करेंगे अमल से शादी,माता-पिता परेशान

लंदनः हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी अपनी मंगेतर अमल अलामुद्दीन से शादी करेंगे लेकिन उनके माता पिता काफी परेशान हैं. ‘जी नहीं’ वे इनकी शादी को लेकर परेशान नहीं हैं बल्कि वे उपहार को लेकर दिक्कत में पड़ गये हैं.खबरों की माने तो उनके माता-पिता को उनके लिए शादी का तोहफा ढूंढने में काफी दिक्कत हो […]
लंदनः हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी अपनी मंगेतर अमल अलामुद्दीन से शादी करेंगे लेकिन उनके माता पिता काफी परेशान हैं. ‘जी नहीं’ वे इनकी शादी को लेकर परेशान नहीं हैं बल्कि वे उपहार को लेकर दिक्कत में पड़ गये हैं.खबरों की माने तो उनके माता-पिता को उनके लिए शादी का तोहफा ढूंढने में काफी दिक्कत हो रही है. वेबसाइट ‘फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, ‘ग्रैजिया’ पत्रिका को दिए साक्षात्कार में क्लूनी के पिता निक और मां नीना ने अपनी दुविधा बताई.
उन्हें नहीं मालूम कि क्लूनी शादी में उनसे एक उपहार लेना चाहेंगे या नकद राशि. नीना ने कहा, मैंने अभी तक उनके लिए उपहार नहीं लिया है, क्योंकि हम तय नहीं कर पाए हैं कि क्या लें या फिर क्या वे किसी तरह की नकद राशि लेना पसंद करेंगे. क्लूनी और अलामुद्दीन ने इस साल अप्रैल में सगाई कर ली और इस माह वेनिस में शादी करेंगे.
वहीं दूसरी ओर जॉर्ज और अमल अपनी शादी को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं. खबरों की माने तो उन्होंने अपने हनीमून का प्लान तो बना लिया है लेकिन किस जगह वे जायेंगे इसका खुलासा नहीं किया है. दोनों चाहते हैं कि उनका पहला बच्चा लड़का हो या लड़की क्यूट और स्वस्थ हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










