विंस्टीन पर लगे #MeToo के आरोपों के पीछे की अनकही कहानी का खुलासा करेगी नई किताब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Sep 2019 10:06 AM
नयी दिल्ली : हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के पीछे की अनकही कहानी एक नई किताब की शक्ल में जल्द ही सामने आयेगी. विंस्टीन पर लगे इन आरोपों के बाद ही पूरी दुनिया में यौन दुराचार के खिलाफ ‘#MeToo अभियान’ शुरू हुआ था. ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित ‘‘शी सेड: […]
नयी दिल्ली : हॉलीवुड फिल्म निर्माता हार्वे विंस्टीन के खिलाफ लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के पीछे की अनकही कहानी एक नई किताब की शक्ल में जल्द ही सामने आयेगी. विंस्टीन पर लगे इन आरोपों के बाद ही पूरी दुनिया में यौन दुराचार के खिलाफ ‘#MeToo अभियान’ शुरू हुआ था. ब्लूम्सबरी द्वारा प्रकाशित ‘‘शी सेड: ब्रेकिंग दि सेक्सुअल हरासमेंट स्टोरी दैट हैल्प्ड इग्नाइट ए मूवमेंट’ को न्यूयार्क टाइम्स की संवाददाताओं जोड़ी केनटोर और मेगन टूहे ने लिखा है.
न्यूयार्क टाइम्स ने पांच अक्टूबर 2017 को दो संवाददाताओं का एक लेख प्रकाशित किया था, जिसमें हार्वे विंस्टीन के खिलाफ यौन दुर्व्यवहार का खुलासा हुआ था. इस खबर ने आगे चलकर यौन उत्पीड़न और हमले के खिलाफ वैश्विक अभियान के लिए प्रेरणा दी और विभिन्न कार्य क्षेत्रों की महिलाएं आगे आईं और उन्होंने प्रभावशाली पदों पर काबिज पुरुषों द्वारा उनके साथ यौन दुर्व्यवहार की कहानी बताई.
प्रकाशक ने एक बयान में कहा, ‘‘किताब में बताया गया है कि खबर का पता लगाने के लिए कैसे क्या हुआ और उन ताकतों के बारे में बताया गया है जो इसके खिलाफ थे.’
किताब में बताया गया है कि इस खबर का पता लगाने के लिए की गई विस्तृत जांच के तहत केनटोर और टूहे ने शीर्ष अभिनेत्रियों, विंस्टीन के पूर्व कर्मचारियों और अन्य सूत्रों के साथ गोपनीय बातचीत की थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










