हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में दिखेंगी हजारीबाग की स्टेफी

हजारीबाग : मिस टीन इंटरनेशनल 2016 और फेमिना मिस इंडिया 2018 के टॉप-5 में जगह बनानेवाली हजारीबाग की स्टेफी पटेल हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगी. इसकी शूटिंग अभी चीन में चल रही है़ फिल्म के डायरेक्टर सिइ यंपिंग, प्रोड्यूसर विजिंग येहे रेंटेन हैं. झारखंड की यह पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें विदेशी फिल्मों […]
हजारीबाग : मिस टीन इंटरनेशनल 2016 और फेमिना मिस इंडिया 2018 के टॉप-5 में जगह बनानेवाली हजारीबाग की स्टेफी पटेल हॉलीवुड फिल्म में लीड रोल में नजर आयेंगी. इसकी शूटिंग अभी चीन में चल रही है़ फिल्म के डायरेक्टर सिइ यंपिंग, प्रोड्यूसर विजिंग येहे रेंटेन हैं. झारखंड की यह पहली अभिनेत्री हैं, जिन्हें विदेशी फिल्मों में लीड अभिनेत्री की भूमिका मिली है़ हालांकि फिल्म के नाम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है.
स्टेफी ने बताया कि यह इंटरनेशनल प्रोजेक्ट करियर बनाने के लिए बहुत ही अच्छा मौका है. हमारी तेलगू फिल्म निनू तेलांची सितंबर में रिलीज होगी. स्टेफी पटेल ने बताया कि बचपन से ही कला, संस्कृति व खेलकूद से जुड़ी हूं. पढ़ाई के साथ-साथ नृत्य, गायन, अभिनय और बैडमिंटन खेलने में रुचि थी. सुष्मिता सेन मिस यूनिवर्स और ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनीं. इससे मैं सबसे अधिक प्रभावित हुई. उसी समय से मॉडलिंग और अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने की लालसा बढ़ी.
स्टेफी को मिले हैं कई खिताब : पिता अमरेंद्र कुमार, मां माधुरी पटेल ने बताया कि स्टेफी को अभी तक मिस टीन इंडिया 2014 में रनरअप, फेमिना मिस इंडिया की फाइनालिस्ट, फेमिना मिस इंडिया कैंपस प्रिंसेस, आइआएफटी दिल्ली 2015 की विजेता, इंडियन प्रिंसेज 2015, मिस इंप्रेसोनेट, आइआइटी कानपुर, सावधान इंडिया, वीडियो एलबम सहित कई प्रतियोगिता में खिताब मिला है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










