पामेला एंडरसन ने कहा,प्लेब्वॉय ने मुझे बचा लिया

लॉस एंजिलिस : सुपरमॉडल, अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे प्लेब्वॉय पत्रिका ने उन्हें मजबूत बनाया. फरवरी, 1990 में पत्रिका की‘ प्लेमेट ऑफ द मंथ’ बनने के साथ शोहरत पाने वाली पामेला(50) का कहना है कि उस कम्र उम्र में पत्रिका ने उसकी […]
लॉस एंजिलिस : सुपरमॉडल, अभिनेत्री पामेला एंडरसन ने अपने साथ हुए यौन दुर्व्यवहार के बारे में बात करते हुए बताया कि कैसे प्लेब्वॉय पत्रिका ने उन्हें मजबूत बनाया. फरवरी, 1990 में पत्रिका की‘ प्लेमेट ऑफ द मंथ’ बनने के साथ शोहरत पाने वाली पामेला(50) का कहना है कि उस कम्र उम्र में पत्रिका ने उसकी बहुत मदद की .
बेहद छोटी उम्र में अपनी‘ बेबीसीटर’ ( आया) के हाथों यौन उत्पीड़न झेल चुकी पामेला युवा अवस्था में बहेद शर्मिली किस्म की लड़की हुआ करती थीं. यूएस वीकली से बातचीत में पामेला ने कहा, ‘‘ बचपन में एक बहेद बुरी महिला बेबीसीटर ने मेरा यौन शोषण किया. वह अब जीवित नहीं है. और किसी पुरूष के साथ भी मेरे शुरूआती ( यौन) अनुभव में सहमतिपर आधारित नहीं थे.
उन्होंने कहा, ‘‘ मैं बेहद शर्मिली बच्ची थी. युवा अवस्था में प्लेब्वॉय ने मुझे मजबूत बनाया. इसने मेरी जिंदगी बचा ली. मुझे अंदर ही अंदर दम घुटता हुआ लग रहा था और मुझे खुद को आजाद करने की जरूरत महसूस होने लगी थी. मेरे लिए वह महत्वपूर्ण मोड़ था, वहां मैं कलाकारों, कार्यकर्ताओं और सभ्य लोगों से मिली.
वह बहुत ही मस्ती भरी जिंदगी थी.” उन्होंने हाल ही में हॉलीवुड में सामने आये यौन दुर्व्यवहारों पर भी बात की. पामेला का कहना है कि शो बिजनेस उनकी पसंदीदा जगह नहीं है, लेकिन अगर कोई पूरी जिन्दगी यहां रहना चाहता हैं तो उसे हर हालात के लिए तैयार रहना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










